फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Make a donation on World Blood Donor Day in gorakhpur

अमर उजाला की अनूठी मुहिम: विश्व रक्तदाता दिवस पर करें महादान, गोरखपुर में लग रहा अलग-अलग रक्तदान शिविर

Mon, 13 Jun 2022 10:56 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 13 Jun 2022 10:56 AM IST
सार

 अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी मुहिम के तहत विश्व रक्तदाता दिवस (14 जून) पर अलग-अलग रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। इसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। कोई भी शहरवासी महादान कर सकता है।

विज्ञापन
Make a donation on World Blood Donor Day in gorakhpur
अमर उजाला फाउंडेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी मुहिम के तहत विश्व रक्तदाता दिवस (14 जून) पर अलग-अलग रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। इसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। कोई भी शहरवासी महादान कर सकता है। 

विज्ञापन

गोकुल अतिथि भवन में रक्तदान शिविर

ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स, सेवा भारती और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से गोकुल अतिथि भवन में सुबह नौ बजे से रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक की टीम रक्तदान कराएगी। सेवा भारती गोरक्ष प्रांत के अध्यक्ष अतुल सराफ ने कहा कि रक्तदान महादान है। हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। ऐश्प्रा समूह और सेवा भारती के पदाधिकारी, कार्यकर्ता रक्तदान शिविर को सफल बनाएंगे।

विज्ञापन

होटल रेडिसन ब्लू में भी महादान

होटल रेडिसन ब्लू और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से होटल रेडिसन ब्लू में भी रक्तदान शिविर लगेगा। जिला अस्पताल ब्लड बैंक की टीम रक्तदान कराएगी। आयोजन में एमएलसी सीपी चन्द और अरुण चन्द का खास सहयोग रहेगा। होटल के महाप्रबंधक अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि रक्तदान शिविर को लेकर टीम उत्साहित है। रक्तदान महादान है।  

विज्ञापन
विज्ञापन


 

जिला अस्पताल में भी रक्तदान होगा

जिला अस्तपाल और अमर उजाला फाउंडेेशन के सहयोग से जिला अस्पताल ब्लड बैंक में भी रक्तदान कराया जाएगा। ब्लड बैंक प्रभारी डा. एसके यादव ने बताया कि रक्तदान के फायदे ही फायदे हैं। ब्लड बैंक से जरूरतमंदों को रक्त दिया जाता है। लिहाजा, रक्त का रहना जरूरी है।  

ये भी जानना जरूरी

  • एक बार में 350 मिलीग्राम खून लिया जाता है।
  • तीन महीने के अंतराल पर ही रक्तदान करें।
  • रक्तदान से हुई खून की कमी 24 घंटे मेें पूरी हो जाती है।
  • एक यूनिट ब्लड से एक यूनिट प्लाज्मा, एक यूनिट प्लेटलेट्स, एक यूनिट आरबीसी और एक यूनिट क्रायो मिलता है।

रक्तदान से पहले क्या करें

  • खाली पेट रक्तदान न करें। पर्याप्त पेय पदार्थ या अल्पाहार जरूर लें।
  • रक्तदान के आधे घंटे पहले तंबाकू या सिगरेट का सेवन न करें।
  • रक्तदान से पहले पर्याप्त नींद और आराम करना चाहिए।

रक्तदान के फायदे
  • शरीर में खून बनने की प्रक्रिया तेज होती है।
  • रक्त की जांच से बीमारियों की जानकारी मिलती है।
  • साल में एक बार रक्तदान न करने वालों के खून का दान योग्य अंश स्वत: नष्ट हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed