अमर उजाला की अनूठी मुहिम: विश्व रक्तदाता दिवस पर करें महादान, गोरखपुर में लग रहा अलग-अलग रक्तदान शिविर
अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी मुहिम के तहत विश्व रक्तदाता दिवस (14 जून) पर अलग-अलग रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। इसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। कोई भी शहरवासी महादान कर सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी मुहिम के तहत विश्व रक्तदाता दिवस (14 जून) पर अलग-अलग रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। इसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। कोई भी शहरवासी महादान कर सकता है।
गोकुल अतिथि भवन में रक्तदान शिविर
ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स, सेवा भारती और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से गोकुल अतिथि भवन में सुबह नौ बजे से रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक की टीम रक्तदान कराएगी। सेवा भारती गोरक्ष प्रांत के अध्यक्ष अतुल सराफ ने कहा कि रक्तदान महादान है। हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। ऐश्प्रा समूह और सेवा भारती के पदाधिकारी, कार्यकर्ता रक्तदान शिविर को सफल बनाएंगे।
होटल रेडिसन ब्लू में भी महादान
होटल रेडिसन ब्लू और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से होटल रेडिसन ब्लू में भी रक्तदान शिविर लगेगा। जिला अस्पताल ब्लड बैंक की टीम रक्तदान कराएगी। आयोजन में एमएलसी सीपी चन्द और अरुण चन्द का खास सहयोग रहेगा। होटल के महाप्रबंधक अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि रक्तदान शिविर को लेकर टीम उत्साहित है। रक्तदान महादान है।
जिला अस्पताल में भी रक्तदान होगा
जिला अस्तपाल और अमर उजाला फाउंडेेशन के सहयोग से जिला अस्पताल ब्लड बैंक में भी रक्तदान कराया जाएगा। ब्लड बैंक प्रभारी डा. एसके यादव ने बताया कि रक्तदान के फायदे ही फायदे हैं। ब्लड बैंक से जरूरतमंदों को रक्त दिया जाता है। लिहाजा, रक्त का रहना जरूरी है।ये भी जानना जरूरी
- एक बार में 350 मिलीग्राम खून लिया जाता है।
- तीन महीने के अंतराल पर ही रक्तदान करें।
- रक्तदान से हुई खून की कमी 24 घंटे मेें पूरी हो जाती है।
- एक यूनिट ब्लड से एक यूनिट प्लाज्मा, एक यूनिट प्लेटलेट्स, एक यूनिट आरबीसी और एक यूनिट क्रायो मिलता है।
रक्तदान से पहले क्या करें
- खाली पेट रक्तदान न करें। पर्याप्त पेय पदार्थ या अल्पाहार जरूर लें।
- रक्तदान के आधे घंटे पहले तंबाकू या सिगरेट का सेवन न करें।
- रक्तदान से पहले पर्याप्त नींद और आराम करना चाहिए।
रक्तदान के फायदे
- शरीर में खून बनने की प्रक्रिया तेज होती है।
- रक्त की जांच से बीमारियों की जानकारी मिलती है।
- साल में एक बार रक्तदान न करने वालों के खून का दान योग्य अंश स्वत: नष्ट हो जाता है।