अवैध नर्सिंग होम मामले में बड़ी कार्रवाई: डॉ. सुनील सरोज दिल्ली में गिरफ्तार, गोरखपुर ला रही टीम
डॉ. सुनील सरोज ने सत्यम हॉस्पिटल के पंजीकरण के दौरान शपथपत्र दिया था, जिसमें उन्होंने यह जिक्र किया था कि वह फुलटाइम हॉस्पिटल में उपस्थित रहकर मरीजों की सेवा करेंगे, लेकिन ऐसा उन्होंने किया नहीं। छह जनवरी को जब जैनपुर निवासी रामवदन की पत्नी सोनावत की मौत हुई तो वह अस्पताल में नहीं थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में गुलरिहा इलाके के अवैध सत्यम हॉस्पिटल मामले में नामजद अभियुक्त डॉ. सुनील सरोज को गोरखपुर पुलिस ने दिल्ली में दबोच लिया है। पुलिस ने उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गोरखपुर आएगी। डॉ. सुनील ने ही रुपयों के लालच में अपनी डिग्री सत्यम हॉस्पिटल के संचालक को उपलब्ध कराई थी और इसी के मदद से हॉस्पिटल का पंजीकरण हुआ था। अवैध नर्सिंग होम पर यह पुलिस की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, डॉ. सुनील सरोज ने सत्यम हॉस्पिटल के पंजीकरण के दौरान शपथपत्र दिया था, जिसमें उन्होंने यह जिक्र किया था कि वह फुलटाइम हॉस्पिटल में उपस्थित रहकर मरीजों की सेवा करेंगे, लेकिन ऐसा उन्होंने किया नहीं। छह जनवरी को जब जैनपुर निवासी रामवदन की पत्नी सोनावत की मौत हुई तो वह अस्पताल में नहीं थे। सीएमओ के निर्देश पर एसीएमओ डॉ. एके सिंह और स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी केएन बरनवाल मौके पर जांच के लिए पहुंचे तो कोई भी डॉक्टर नहीं मिले।
इसके अलावा हॉस्पिटल में अप्रशिक्षित स्टॉफ मरीजों का इलाज करते मिले थे। मामला तूल पकड़ने के बाद एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज कर डॉक्टर को भी आरोपी बना दिया था। पुलिस इस मामले में कथित डॉक्टर रंजीत, संचालक सुभाष, नर्स गीता और पंजीकरण कराने में भूमिका निभाने वाले हिस्ट्रीशीटर सत्येंद्र शर्मा को जेल भिजवा चुकी है।
यह है मामला
सत्यम हॉस्पिटल में तीन जनवरी 2023 को जैनपुर टोला काजीपुर निवासी रामवदन की गर्भवती पत्नी सोनावत की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने रामवदन की तहरीर पर रंजीत निषाद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया था।
मामले में रंजीत, कथित नर्स गीता को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। पुलिस ने मामले में दूसरा केस एसीएमओ डॉ. एके सिंह की तहरीर पर डॉ. सुनील सरोज व संचालक सुभाष निषाद के खिलाफ दर्ज किया है। सुभाष को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, लेकिन डॉक्टर फरार थे। अब पुलिस ने डॉक्टर सुनील को भी दबोच लिया।