फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   maid herself stolen precious jewellery three arrested

Gorakhpur News: नौकरानी ने ही चोरी किए थे कीमती गहने, तीन गिरफ्तार

Wed, 14 Feb 2024 11:24 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 14 Feb 2024 11:24 AM IST
सार

घर की नौकरानी ही चोर निकली, जिसपर पूरा परिवार बहुत भरोसा करता था। वह गहने चुराकर दुकान पर गिरवी रख देती थी। वह ऐसा बीते छह महीने से ऐसा कर रही थी और घरवालों को इसका पता ही नहीं चला।

विज्ञापन
maid herself stolen precious jewellery three arrested
खोराबार में चोरी का खुलासा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

खोराबार इलाके के सहारा एस्टेट के एक घर से गहनों की चोरी का पर्दाफाश मंगलवार को पुलिस ने कर दिया। घर की नौकरानी ही चोर निकली, जिसपर पूरा परिवार बहुत भरोसा करता था। वह गहने चुराकर दुकान पर गिरवी रख देती थी। वह ऐसा बीते छह महीने से ऐसा कर रही थी और घरवालों को इसका पता ही नहीं चला। इस मामले में पुलिस ने नौकरानी और गहने गिरवी रखने वाले सराफ पिता-पुत्र को भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई और एएसपी अंशिका वर्मा ने मंगलवार को चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि खोराबार थाना क्षेत्र के सहारा एस्टेट के बहार कालोनी निवासी अरविंद कुमार त्रिपाठी पत्नी तूलिका व दो बच्चों के साथ रहते हैं। उनके घर पर सावित्री देवी निवासी उसका बाजार पनियहवा, सिद्धार्थनगर चौका-बर्तन करती थी। अरविंद एक कोचिंग संस्थान चलाते हैं, जबकि पत्नी चौरीचौरा में एक विद्यालय की संचालिका हैं।
विज्ञापन


10 फरवरी को दंपती को कहीं कार्यक्रम में जाना था। उनकी पत्नी ने जब आलमारी खोली तो उसमें रखे गहने गायब थे। सीसीटीवी कैमरे की जांच से मालूम हुआ कि छह फरवरी को कैमरे बंद किए गए थे। केस दर्ज करके पुलिस ने उनकी नौकरानी से पूछताछ की तो सामने आया कि वह करीब छह माह से गहने चुराकर गिरवी रख रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने चोरी के गहने गिरवी रखने वाले राजघाट क्षेत्र के घंटाघर, हांसूपुर निवासी अंशू कुमार और उसके पिता अशोक को गिरफ्तार करके उनके पास से गिरवी रखे गए सोने और हीरे जड़े कंगन आदि बरामद किया। पुलिस के अनुसार बरामद गहनों की कीमत करीब 5,14000 रुपये है। नौकरानी सावित्री और सराफ पिता- पुत्र के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खोराबार पुलिस ने उनको कोर्ट में पेश किया, जहां से वे जेल भेजे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed