फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   maid hatched a conspiracy to rob retired railway worker house

Gorakhpur: नौकरानी ने रची थी रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लूट की साजिश, पांच आरोपी गिरफ्तार

Tue, 22 Nov 2022 12:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 22 Nov 2022 12:06 PM IST
सार

14 नवंबर 2022 की रात 8 बजे रामाश्रय ने फोन कर सूचना दी कि उनके घर में तीन लोग घुस कर लूट किए हैं। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने 6 लाख नकद व करीब 4 लाख का जेवरात लूटने की बात कबूली है। पुलिस की जांच में सामने आया कि नौकरानी शिव कुमारी पूरी घटना में लुटेरों से मिली है।

विज्ञापन
maid hatched a conspiracy to rob retired railway worker house
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

गोरखपुर जिले के उरुवा इलाके के जगदीशपुर में रिटायर्ड रेलकर्मी रामाश्रय विश्वकर्मा के घर लूट की साजिश उनकी नौकरानी ने ही रची थी। पुलिस ने नौकरानी सहित पांच आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


उनकी संख्या चार से अधिक होने की वजह से पुलिस डकैती की धारा बढ़ाएगी। आरोपियों के पास से 1.15 लाख रुपये, दो बाइक, दो तमंचा, दो कारतूस बरामद कर किया गया है। सभी आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान गोला के शिवपुर निवासी विकास यादव, बेलघाट के रसूलपुर माफी निवासी मुकेश यादव, देवकली निवासी हर्ष यादव, गोपालपुर निवासी अभिषेक यादव व रसूलपुर निवासी शिवकुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी दी। बताया कि उरुवा के रामाश्रय विश्वकर्मा ने खाना बनाने के लिए तीन महीने पहले शिव कुमारी को काम पर रखा था। वह रामाश्रय के साथ ही घर में रहती थी। रामश्रय उसे 10 हजार रुपये मासिक वेतन देते थे और उसकी आर्थिक मदद भी करते थे।

 

14 नवंबर 2022 की रात 8 बजे रामाश्रय ने फोन कर सूचना दी कि उनके घर में तीन लोग घुस कर लूट किए हैं। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने 6 लाख नकद व करीब 4 लाख का जेवरात लूटने की बात कबूली है। पुलिस की जांच में सामने आया कि नौकरानी शिव कुमारी पूरी घटना में लुटेरों से मिली है।

पुलिस को मौके से ही एक दूसरे बाक्स में से लूटे गए जेवरात मिल गए। पुलिस की विवेचना में पता चला कि गोला गोपालपुर के अभिषेक ने लूट के लिए बाइक दी थी और वह घर के बाहर खड़ा होकर निगरानी कर रहा था। जबकि, विकास यादव, मुकेश यादव और हर्ष यादव घर में दाखिल हुए थे।

एक ने नौकरानी शिवकुमारी को पकड़ा तो दूसरे ने रिटायर्ड रेलकर्मी को पकड़ा और तीसरे ने आलमारी से कैश निकाला। पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना के एक दिन पहले इन सभी ने रेकी भी की थी।

एसपी साउथ ने बताया कि नौकरानी बुजुर्ग से पहले भी लाखों रुपये ऐंठ चुकी है। हाल ही में उसने बुजुर्ग से अपने बेटे के लिए 90 हजार की बाइक खरीदवाई थी। आरोपी मुकेश और हर्ष पर दो-दो केस तो अन्य पर एक-एक केस दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed