फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   maharana pratap inter college website launched

एमपी इंटर कॉलेज गोरखपुर की वेबसाइट लांच

Sat, 04 Jul 2020 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
maharana pratap inter college website launched
गोरखपुर। एमपी इंटर कॉलेज के वार्षिक कार्य योजना बैठक में विद्यालय की वेबसाइट www.mpicgkp.in का उद्घाटन शुक्रवार को महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के वरिष्ठ सदस्य प्रमथ नाथ मिश्र ने किया। कहा कि वेबसाइट के माध्यम से विद्यार्थियों सहित संपूर्ण समाज विद्यालय की सूचनाओं एवं समस्त गतिविधियों से अवगत हो सकेगा।
विज्ञापन

इसके पूर्व कार्य योजना बैठक के दूसरे दिन डीवीएन पीजी के कंप्यूटर विज्ञान विभाग के डॉ. पवन पांडेय ने कहा कि कोरोना संकट काल में ऑनलाइन शिक्षण ही एकमात्र विकल्प है। प्रत्येक अध्यापक को तकनीकी रूप से सक्षम होते हुए शिक्षण कार्य संपन्न करना होगा। व्हाट्सएप, मीटिंग एप, पीपीटी ऑडियो-वीडियो कंटेंट, पीडीएफ नोट्स के माध्यम से छात्रों को पढ़ाना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस समय अनेक एप शिक्षण कार्य कर रहे हैं। जैसे दीक्षा एप, शोधगंगा, विद्वान, ई-बस्ता, ई-पाठशाला और स्वयं प्रभा चैनल छात्रों को शिक्षित कर रहे हैं। प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह ने कहा कि संस्था हित में ऑनलाइन शिक्षण ही एकमात्र विकल्प है जिसके माध्यम से हम छात्रों तक पहुंच कर उनकी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed