{"_id":"5ec3e5d88ebc3e90701b8ac9","slug":"maharajganj-police-high-alert-due-to-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज में कोरोना को लेकर प्रशासन अलर्ट, कस्टम सिपाहियों से वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज में कोरोना को लेकर प्रशासन अलर्ट, कस्टम सिपाहियों से वसूला जुर्माना
Tue, 19 May 2020 07:57 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 19 May 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौतनवां एसडीएम जसधीर सिंह ने मंगलवार को कस्टम के दो सिपाहियों को मास्क नहीं लगाने पर 200-200 रुपये का जुर्माना वसूल किया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि नियम का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। कस्टम के दो सिपाहियों ने ड्यूटी के दौरान मास्क नहीं लगाया था। इस वजह से जुर्माना वसूल किया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि सोमवार को कस्बे के गांधी चौक पर सोमवार की दोपहर में उपजिलाधिकारी जसधीर सिंह तथा क्षेत्राधिकारी राजू कुमार साव पुलिस बल के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बगैर मास्क लगाए बाइक से जा रहे रोडवेज के एक बाबू के पान खाकर थूक दिया था।
विज्ञापन
एसडीएम ने रोका तो बाइक से उतरने के बाद भी बाबू ने फिर सड़क पर थूक दिया था। इससे नाराज एसडीएम ने तत्काल बाबू से सड़क की उस जगह को धुलवाया और उन पर 1500 रुपये का जुर्माना लगा दिया।
विज्ञापन