{"_id":"602d940a8ebc3ee96959a887","slug":"maharajganj-news-reflectors-put-on-elephant-tail-for-road-safety-awareness","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथी की पूंछ पर लगाया रिफ्लेक्टर, सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता की पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी की पूंछ पर लगाया रिफ्लेक्टर, सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता की पहल
Thu, 18 Feb 2021 08:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 18 Feb 2021 08:36 AM IST
विज्ञापन
हाथी की पूंछ में रिफ्लेक्टर लगाते यातायात निरीक्षक विनोद कुमार यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क सुरक्षा माह में लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए बुधवार को यातायात निरीक्षक ने अनूठी पहल की। लोगों को जागरूक करने के दौरान शहर के बलिया नाले के पास एक हाथी आता दिखा। यातायात निरीक्षक ने इसकी पूंछ में रिफ्लेक्टर लगाए। यह लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।
विज्ञापन
यातायात निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि ऐसा इस कारण किया गया कि लोगों की नजर इस पर पडे़। इन दिनों वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं। लोगों को भी प्रेरित किया जा रहा है कि वाहन पर रिफ्लेक्टर जरूर लगाएं। इससे कोहरे में दूर से ही वाहन दिखाई देगा और दुर्घटनाएं कम होंगी। हाथी की पूंछ में रिफ्लेक्टर लगाने से लोगों का ध्यान आकर्षित होगा और सुरक्षा के नियमों के पालन के प्रति जागरूक होंगे।
विज्ञापन