{"_id":"632024c1866b987ec30aadd1","slug":"mafia-sudhir-singh-assets-worth-2-50-crore-seized-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: माफिया सुधीर सिंह की 2.50 करोड़ की संपत्ति जब्त, बैंक खाते सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: माफिया सुधीर सिंह की 2.50 करोड़ की संपत्ति जब्त, बैंक खाते सीज
Tue, 13 Sep 2022 12:05 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:05 PM IST
सार
माफिया सुधीर सिंह पर गोरखपुर के अलावा लखनऊ में भी केस दर्ज हैं। कुल 36 मुकदमे दर्ज हैं। शाहपुर में डकैती, लूट, कैंट में हत्या, गुलरिहा में डकैती, हत्या की कोशिश, शाहपुर में गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
माफिया सुधीर सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
पूर्व ब्लॉक प्रमुख व माफिया सुधीर सिंह की 2.50 करोड़ की संपत्ति और बैंक खाता सीज कर दिया गया। खाते में 10.20 लाख रुपये हैं। सोमवार को तहसीलदार बांसगांव की मौजूदगी में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। माफिया सुधीर पर यह कार्रवाई तीसरी बार की गई है। इसके पहले पुलिस ने शाहपुर स्थित उसके आवास और अन्य संपत्तियों को जब्त किया था। लेकिन, कुछ संपत्तियां अभी बच गईं थीं, जिन्हें सोमवार को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, बेलीपार इलाके के चन्दौली बुजुर्ग में माफिया सुधीर सिंह ने दस डिस्मिल जमीन अवैध कमाई से खरीदी थी। सरकारी दस्तावेज में जमीन की कीमत दो करोड़ 50 लाख रुपये है। इसके अलावा असुरन शाखा के एचडीएफसी बैंक में उसके खाते में मौजूद 10 लाख 20 हजार 942 रुपये को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
सोमवार को संपत्ति को जब्त करने के लिए एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के आदेश पर गीडा प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह फोर्स व तहसीलदार बांसगांव संदीप कुमार त्रिपाठी के साथ मौके पर पहुंचे थे। वहां पर सरकारी पोस्टर लगा दिया गया। माफिया सुधीर सिंह के एल्युमिनियम फैक्ट्री के पास स्थित आवास को पहले ही जब्त कर लिया गया था। सुधीर पर यह तीसरी बार हुई कार्रवाई है। सुधीर ने 2022 का विधानसभा चुनाव बसपा के टिकट पर सहजनवां विधानसभा क्षेत्र से लड़ा था।
विज्ञापन
Trending Videos
सुधीर पर दर्ज हैं 36 मुकदमे
माफिया सुधीर सिंह पर गोरखपुर के अलावा लखनऊ में भी केस दर्ज हैं। कुल 36 मुकदमे दर्ज हैं। शाहपुर में डकैती, लूट, कैंट में हत्या, गुलरिहा में डकैती, हत्या की कोशिश, शाहपुर में गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। लखनऊ के विकास नगर थाना में भी सुधीर के खिलाफ हत्या की कोशिश और आपराधिक साजिश का केस दर्ज है।
जिले के टॉप-10 बदमाशों की सूची में है सुधीर
सुधीर सिंह का नाम जिले के टॉप-10 बदमाशों की सूची में शामिल है। यूपी में तैयार बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की सूची में सुधीर का नाम शामिल होने के बाद पुलिस ने उसकी संपत्तियों का ब्योरा जुटाया था।
17 माह पहले भी हुई थी कार्रवाई
20 दिसंबर 2020 को तत्कालीन जिलाधिकारी के आदेश पर तहसीलदार सदर ने माफिया सुधीर के एल्युमिनियम फैक्ट्री के पास स्थित मकान को जब्त किया था। कार्रवाई की भनक पहले लग जाने से माफिया ने मकान में रखे कीमती सामान पहले ही हटा लिया था। इसी क्रम में मकान व अन्य संपत्ति को जब्त किया गया। बाद में फिर 31 मई को कार्रवाई की गई। अब उसकी कुछ और संपत्तियों की जानकारी होने पर कार्रवाई की गई।
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराध से कमाई गई संपत्तियों को जब्त करने का प्रावधान है। संपत्ति अगर बदमाश ने अपनी पत्नी और बेटे के नाम पर खरीदी है और उसका ब्योरा नहीं है तो उसे भी जब्त किया जाएगा। क्योंकि, जाहिर है कि अगर आमदनी नहीं है तो अपराधी के रुपये का इस्तेमाल हुआ है। माफिया सुधीर सिंह पर कार्रवाई हुई है। अपराध में संलिप्त बदमाशों के खिलाफ ऐसे ही कार्रवाई होगी।