{"_id":"65b9759a7a0da712590619b7","slug":"madrasa-board-examination-will-be-held-under-the-surveillance-of-cctv-cameras-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-450472-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी मदरसा बोर्ड की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी मदरसा बोर्ड की परीक्षा
विज्ञापन
- जिले के छह केंद्रों पर होंगी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं
- 13 फरवरी से होगी मदरसा बोर्ड परीक्षा की शुरुआत
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने वर्ष 2024 की मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) व आलिम, कामिल व फाजिल (सीनियर सेकेंडरी) की कक्षाओं की बोर्ड की परीक्षाएं 13 से 21 फरवरी तक चलेंगी। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में सुबह आठ बजे से 11 बजे तक पहली पाली और दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक दूसरी पाली की परीक्षाएं होंगी।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार मौर्य ने बताया कि जिले के छह मदरसों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें से तीन केंद्र शहरी क्षेत्र में जबकि तीन ग्रामीण क्षेत्र के मदरसे शामिल हैं। इस परीक्षा में 1806 विद्यार्थी शामिल होंगे। सभी मदरसों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों को परीक्षा की समय सारिणी भेज दी गई है। इसके अलावा मदरसा बोर्ड की वेबसाइट पर भी समय सारिणी उपलब्ध है। इंटरनेट की व्यवस्था भी की जाएगी, जिससे परीक्षा की वेबकास्टिंग हो सके। बताया कि जल्द ही परीक्षार्थियों में प्रवेश पत्र का वितरण कराया जाएगा।
ये हैं परीक्षा केंद्र
1. मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया इमामबाड़ा दीवान बाजार
2. मदरसा जियाउल उलूम पुराना गोरखपुर, गोरखनाथ
3. मदरसा अंजुमन इस्लामिया खूनीपुर
4. मदरसा अरबिया मिस्बाहुल उलूम असौजी बाजार
5. मदरसा अरबिया शमसुल उलूम सिकरीगंज
6. नोवाइस एकेडमी, जगंल माघी भटहट