फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lucknow STF nabs tomato who looted 40 lakhs

Gorakhpur News: 40 लाख लूटने वाले टमाटर को लखनऊ एसटीएफ ने दबोचा

Sun, 30 Apr 2023 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 30 Apr 2023 02:45 AM IST
विज्ञापन
Lucknow STF nabs tomato who looted 40 lakhs
- नवंबर 2022 में चिलुआताल इलाके में की थी लूट, इसी के बाद से चल रहा था फरार
विज्ञापन

- 25 हजार का इनामी है मनोज साहनी उर्फ टमाटर, तीन साथियों की हो रही तलाश
रोहित सिंह
गोरखपुर। नवंबर में चिलुआताल थाने में 40 लाख रुपये की लूट करने वाले मनोज साहनी उर्फ टमाटर को एसटीएफ लखनऊ यूनिट ने शनिवार को दबोच लिया। मनोज अपने तीन अन्य साथियों के साथ हत्या की योजना बना रहा था। सूत्रों ने बताया कि वह हत्या के लिए असलहे की खरीदारी करने के फिराक में था। इसी बीच एसटीएफ को सूचना मिली। जब उसकी पहचान हुई तो पता चला कि वह गोरखपुर जिले के चिलुआताल थाने का 25 हजार रुपये का इनामी मनोज साहनी उर्फ टमाटर है।
गोरखपुर पुलिस रिकार्ड के मुताबिक, चिलुआताल थाना क्षेत्र के नकहा नंबर एक केवटहिया वार्ड नंबर दो निवासी मनोज साहनी हत्या, लूट और डकैती जैसी वारदात को अंजाम दे चुका है। वह और उसके साथी संगठित गिरोह चलाते थे। टमाटर का गिरोह खासतौर से नेपाली लोगों को निशाना बनाता है।
विज्ञापन

गिरोह के सदस्य व्यापारियों की रेकी कर उन्हें भारत की सीमा में कदम रखते ही लूट लेते हैं। पिछले वर्ष अप्रैल में हुए एक अपराध के बाद रामगढ़ताल पुलिस ने गैंगस्टर का केस दर्ज किया था, लेकिन तब से वह फरार था। इसी के बाद से टमाटर की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन वह पकड़ से दूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच एसटीएफ लखनऊ को सूचना मिली कि चार अपराधी एक व्यापारी की हत्या करने के फिराक में हैं। एसटीएफ सूत्रों ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ लखनऊ यूनिट ने अयोध्या के पास से उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना परिचय दिया तब एसटीएफ की टीम ने गोरखपुर यूनिट से संपर्क किया।
इसके बाद पता चला कि वह गोरखपुर का वांछित अपराधी मनोज साहनी उर्फ टमाटर है। एसटीएफ लखनऊ और गोरखपुर यूनिट को अब उसके गिरोह के अन्य तीनों सहयोगियों की तलाश है। टमाटर को लेकर एसटीएफ लखनऊ की टीम शनिवार रात आठ बजे गोरखपुर पहुंची। संवाद

- गोलघर में की थी 4.60 लाख की लूट
4 अप्रैल 2022 को रुस्तमपुर के रहने वाले शैलेंद्र मिश्र को भी टमाटर और उसके साथियों ने लूठा था। शैलेंद्र अपने कुछ जानने वालों से 4.60 लाख रुपये उधार लेकर बलदेव प्लाजा से अपने घर रुस्तमपुर जा रहे थे। इस बीच घर के पास से दो बाइक पर सवार बदमाशों ने उन्हें रोककर रुपयों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए थे।
- टमाटर पर दर्ज हैं नौ मुकदमे
मनोज साहनी उर्फ टमाटर पर चिलुआतल, गोरखनाथ, रामगढ़ताल और कैंट थाने में लूट, डकैती, हत्या का प्रयास सहित अन्य संगीन धाराओं में नौ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed