{"_id":"5fa96a908ebc3e9bc919a860","slug":"ltt-gorakhpur-pooja-special-train-will-run-from-12-mumbai-to-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार में घर आना हुआ आसान, 12 नंवबर से चलेगी एलटीटी-गोरखपुर पूजा स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार में घर आना हुआ आसान, 12 नंवबर से चलेगी एलटीटी-गोरखपुर पूजा स्पेशल ट्रेन
Mon, 09 Nov 2020 09:43 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 09 Nov 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे अस्पताल। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहार में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने 01079/01080 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन तीन फेरों में चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 01079 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक पूजा स्पेशल 12 से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलेगी। यह टर्मिनस से अपराह्न 3.50 बजे चलकर कल्याण, नासिक रोड, भुसावल होते हुए दूसरे दिन खंडवा, इटारसी, भोपाल झांसी, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन
वहां से बढ़नी के रास्ते तीसरे दिन गोरखपुर देर रात 1.30 बजे पहुंचेगी। 01080 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक पूजा स्पेशल 14 से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी। यह गोरखपुर से सुबह 5.30 बजे चलकर दूसरे दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस शाम को 4 बजे बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
ट्रेन में लगेज सह जनरेटर यान के दो, साधारण द्वितीय श्रेणी के तीन, शयनयान श्रेणी के 12, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के चार तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के एक कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।