फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   lover broke marriage of girl case registered In Gorakhpur

Gorakhpur News: गोरखपुर में प्रेमी ने युवती की तोड़वा दी शादी, केस दर्ज

Thu, 19 Oct 2023 11:18 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 19 Oct 2023 11:18 AM IST
सार

गोरखपुर जिले में पिपराइच इलाके के रहने वाली युवती के पिता ने तहरीर में लिखा है कि उनकी बेटी की शादी महराजगंज के पनियरा क्षेत्र में तय हुई है। 28 नवंबर 2023 को उनके घर बारात आने वाली थी। रिश्तेदारों और दोस्तों के घर निमंत्रण कार्ड का वितरण भी किया जा रहा है। शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी।

विज्ञापन
lover broke marriage of girl case registered In Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

दो साल पहले नासमझ किशोरी को बहला कर भगाने व दुष्कर्म के मामले में जेल छूटकर आए आरोपी ने अब धमकी देकर उसकी शादी ही तोड़वा दी। आरोपी ने युवती के मंगेतर के घर पर फोन कर रिश्तों की जानकारी दी और अब उसे शादी करने का दबाव बनाते हुए धमकी दे रहा है।

विज्ञापन


पिपराइच पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, दो वर्ष पहले किशोरी को लेकर आरोपी फरार हो गया था। तब पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। आरोपी पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाकर पुलिस ने जेल भेजा था। अब वह जमानत पर बाहर आ गया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: भू-माफिया कमलेश पर दर्ज पांच मामलों में चार्जशीट दाखिल, अब गैंगस्टर की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जानकारी के मुताबिक, पिपराइच इलाके के रहने वाली युवती के पिता ने तहरीर में लिखा है कि उनकी बेटी की शादी महराजगंज के पनियरा क्षेत्र में तय हुई है। 28 नवंबर 2023 को उनके घर बारात आने वाली थी। रिश्तेदारों और दोस्तों के घर निमंत्रण कार्ड का वितरण भी किया जा रहा है। शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में शौचालय की टंकी में मिला कंकाल, गांव में मचा हड़कंप; हत्या का आरोप

इसी बीच आरोपी जेल से छूट कर बाहर आया और वर पक्ष के घर फोन कर धमकी दिया। कहा कि शादी नहीं होने देंंगे इसलिए बरात लेकर नहीं आना। उसने अपने रिश्ते के बारे में भी बता दिया। इसके बाद उसने बेटी के खिलाफ और भी आरोप लगाए। धमकी दी है कि वह उनकी बेटी का अपहरण कर लेगा।

पिता का कहना है कि बेटी की शादी टूटने से पूरा परिवार दहशत में है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed