{"_id":"5f15f7148ebc3e637e5c7170","slug":"lover-and-his-uncle-arrested-gorakhpur-city-news-gkp3588962128","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी व उसका चाचा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी व उसका चाचा गिरफ्तार
विज्ञापन
प्रेमी व उसका चाचा गिरफ्तार
गोरखपुर। रामगढ़ताल कैनाल के पानी की टंकी से कूदकर युवती के खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को प्रेमी लक्ष्मण उर्फ भकोलवा व उसके चाचा जसवंत को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि इन्हीं दोनों के उकसाने से तंग आकर युवती ने खुदकुशी की।
जानकारी के अनुसार, 16 जुलाई की दोपहर में कैंट थाने के इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी के महेरवा की बारी स्थित रामगढ़ताल कैनाल की पानी की टंकी से कूदकर 18 वर्षीय युवती ने खुदकुशी कर ली थी। उसे कूदते देख आसपास के लोगों ने उसके पिता को जानकारी दी। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। बाद में पिता ने तहरीर देकर उसके प्रेमी व चाचा पर आरोप लगाया था।
पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया था कि युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम था। वह उससे शादी करना चाहती थी। किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया, जिसके बाद प्रेमी ने जहर खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह ठीक होकर घर आया। उलाहना देने पर उसके चाचा ने उनके परिवार से मारपीट की, जिससे नाराज होकर युवती ने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया था। सोमवार सुबह प्रेमी व उसके चाचा को गिरफ्तार कर लिया। इसके पहले भी इस टंकी से कूदकर 10 जून को महादेवपुरम निवासी अभिषेक तिवारी ने खुदकुशी की थी।