फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Love marriage girl tried to set herself on fire after getting upset with husband

Gorakhpur News: पति से नाराज पत्नी ने यातायात कार्यालय के सामने की खुदकुशी की कोशिश, पुलिस ने कराई सुलह

Sat, 05 Aug 2023 11:48 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 05 Aug 2023 11:48 AM IST
सार

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक साल पहले प्रेम विवाह करने वाली युवती पति से परेशान होकर खुद को आग लगाने की कोशिश की।

विज्ञापन
Love marriage girl tried to set herself on fire after getting upset with husband
यातायात कार्यालय पर खुदकुशी करने के लिए पहुंची संध्या। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

घरवालों और पति से नाराज होकर पत्नी ने शुक्रवार को यातायात कार्यालय के सामने खुदकुशी की कोशिश की। वह एक बोतल केरोसिन तेल लेकर पहुंची और अपने ऊपर डालकर आग लगाने ही वाली थी कि पुलिसवालाें की नजर पड़ गई।

विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और फिर बचाने के बाद महिला थाने से पुलिस बुला ली। महिला पुलिस उसे साथ लेकर कैंट थाने गई, जहां पति भी आ गया। दोनों को समझा कर पुलिस ने घर भेज दिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पारिवारिक रिश्ते ठीक नहीं हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर के रामकोला इलाके की रहने वाली संध्या चौहान ने एक साल पहले पिपराइच के सूरज चौहान से प्रेम विवाह किया है। शादी के वक्त भी दोनों के परिवार वाले तैयार नहीं थे। बालिग होने की वजह से दोनों ने शादी कर ली थी और परिवार से अलग रहने लगे। पति बाहर रहकर कमाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सीमा हैदर प्रकरण: खुनुवां बॉर्डर पर तैनात दो जवान किए गए सस्पेंड, भारत में यहीं से घुसी थी पाकिस्तानी महिला
 

संध्या का कहना है कि पति के न रहने पर ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते हैं, उसे घर से निकाल देते हैं। मायके वाले भी अब रखने को तैयार नहीं है। न तो मायका साथ दे रहा है और न ही ससुराल के लोग। ऐसे में अब वह कहां जाए।

इसे भी पढ़ें: यू-ट्यूबर से सामूहिक दुष्कर्म: युवती का बयान दर्ज, दरिंदगी करने वाले पांच नहीं छह थे

इसी बात से क्षुब्ध होकर वह शुक्रवार सुबह दस बजे के करीब यातायात कार्यालय के पास पहुंच गई। साथ में एक बोतल केरोसिन तेल भी लेकर आई थी। भीड़ में उसके इरादे किसी को पता नहीं लगे। लेकिन जब उसने खुद पर तेल डाला तो आरआई मनोज राय व धर्मेंद्र सिंह की नजर पड़ गई। दोनों ने दौड़कर संध्या को पकड़ लिया और फिर कार्यालय में बैठाकर समझाया। बाद में महिला थाने को सुपुर्द कर दिया गया। कैंट पुलिस ने पति को बुलाया और दोनों के बीच वार्ता कराकर समझौता कराया।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि पारिवारिक वजहों से विवाहिता ने खुदकुशी की कोशिश की। पुलिस ने पति को बुलाया और दोनों आपस में समझौता करके घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed