{"_id":"5fc26b8b1d0112567f150851","slug":"love-couple-video-viral-after-escaped-from-home-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: घर से फरार प्रेमी युगल ने वायरल किया वीडियो, बोले- 'ना करें परेशान'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: घर से फरार प्रेमी युगल ने वायरल किया वीडियो, बोले- 'ना करें परेशान'
Sat, 28 Nov 2020 08:53 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 28 Nov 2020 08:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के महराजगंज में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां घर छोड़कर साथ निकले प्रेमी युगल ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो वायरल कर दिया है। इसमें वह परिजनों पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए एक साथ रहने देने की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में युवती बार-बार युवक के परिजनों को परेशान न करने की दुहाई देते हुए युवक को निर्दोष बता रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
ये है मामला
धानी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक व युवती करीब एक सप्ताह पूर्व घर छोड़कर चले गए। युवती के परिजन काफी तलाश की, उसके बाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
वीडियो में युवती का कहना है कि अगर युवक के परिजनों को परेशान करना बंद नहीं किया गया तो वे दोनों जान दे देंगे। युवती ने बिना किसी दबाव के अपनी मर्जी से घर छोड़कर एक युवक के साथ जीवन जीने की बात कह रही है।
विज्ञापन
एसओ बृजमनगंज संजय दुबे ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस की ओर से युवक के परिजनों को परेशान करने की बात निराधार है। मामले की जांच की जा रही है।