फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lost 90 thousand rupees in second marriage at Gorakhpur

गोरखपुर: दूसरी शादी के चक्कर में गंवा दिए 90 हजार रुपये, फर्जी शादी डाट कॉम से किया था संपर्क

Sat, 16 Sep 2023 02:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 Sep 2023 02:33 PM IST
सार

निधि ने बताया कि वह आजमगढ़ के एक डिग्री कॉलेज में प्राचार्य है। द परफेक्ट ड्रीम कंपनी से बोलने वाली लड़की ने जब सुरेश की निधि से बात कराई तो उन्हें विश्वास हो गया। इसके बाद उन्होंने कंपनी के खाते में थोड़ा-थोड़ा करके 90 हजार रुपये भेज दिए, लेकिन उसकी शादी नहीं हुई।

विज्ञापन
Lost 90 thousand rupees in second marriage at Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बच्चों की देखभाल के लिए दूसरी शादी के फेर में फंसकर सुरेश ने 90 हजार रुपये गंवा दिए। उसने शादी के लिए फेक साइट से संपर्क किया था। महिला ने खुद को एक डिग्री कॉलेज का प्राचार्य बताया और बातचीत कर कई बार में 90 हजार रुपये वसूल लिए। महिला के मांगने पर जब सुरेश ने फिर रुपये नहीं भेजे तो बात करना बंद कर दिया, तब सुरेश को ठगी का अहसास हुआ। सुरेश ने एसपी सिटी के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी के आदेश पर साइबर टीम मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खोराबार इलाके के रामनगर करजहां निवासी सुरेश ने बताया कि पत्नी सुनीता की दो साल पहले मौत हो गई थी। दो छोटे बच्चे हैं। दोनों की देखभाल के लिए वह दूसरी शादी करना चाहता था। उसने द परफेक्ट ड्रीम पार्टनर नाम से शादी कराने वाला विज्ञापन देखा। विज्ञापन से नंबर लिखकर सुरेश ने फोन किया। उधर से एक लड़की ने फोन उठाया और शादी कराने के लिए निधि मिश्रा नाम की एक युवती से बात कराई।
विज्ञापन


निधि ने बताया कि वह आजमगढ़ के एक डिग्री कॉलेज में प्राचार्य है। द परफेक्ट ड्रीम कंपनी से बोलने वाली लड़की ने जब सुरेश की निधि से बात कराई तो उन्हें विश्वास हो गया। इसके बाद उन्होंने कंपनी के खाते में थोड़ा-थोड़ा करके 90 हजार रुपये भेज दिए, लेकिन उसकी शादी नहीं हुई। सुरेश गवां चुके रुपये को पाने के लिए अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: नेपाल बॉर्डर: नोमेंस लैंड से हटेगा भूमाफिया का कब्जा, अपना ठिकाना बनाएगी एसएसबी

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

केस एक
विजय माल्या के बेटे का दोस्त बनकर हुई थी ठगी

साल 2022 में गुलरिहा इलाके की एक लड़की के साथ दो लाख रुपये की ठगी हुई थी। लड़की ने बताया कि मैट्रिमोनियल साइट से उसकी एक लड़के साथ बातचीत शुरू हुई। लखनऊ निवासी बताने वाले उस लड़के ने बताया कि वह विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या का दोस्त है। सिद्धार्थ माल्या के साथ की फोटो भी दिखाई फिर ऑनलाइन ठगी की थी।

इसे भी पढ़ें: पहले की यू-ट्यूबर से दोस्ती, फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगी रंगदारी

केस दो
युवक ने मुलाकात कर की ठगी
कूड़ाघाट इलाके की एक लड़की की मैट्रिमोनियल साइट के जरिए लखनऊ के एक युवक से शादी तय हो गई। दोनों ने बातचीत कर लखनऊ के रेस्त्रा में मुलाकात भी की। शादी के लिए छह लाख रुपये दहेज भी तय हो गया। एक दिन युवक ने फोन कर बताया कि उसकी मां सीढ़ी गिर गई है। इलाज के लिए दो लाख रुपये की मांग की। यह भी कहा कि दहेज में यह रकम काट लेना। लड़की ने दो लाख रुपये भेज दिए। इसके बाद से युवक से फिर बात नहीं हुई और वह फरार हो गया।

यह बरतें सावधानियां
  • गूगल पर कोई भी वेबसाइट सर्च करते समय यह जरूर ध्यान दें कि ऊपर लॉक लगा है या नहीं।
  • अगर वेबसाइट का लॉक खुला है तो उसपर कतई न टच करें और न ही बातें करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed