फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Looting laborers of Bihar by taking them hostage in Gorakhpur

गोरखपुर: बिहार के मजदूरों को बंधक बनाकर लूटपाट, बाइक छोड़ भागे बदमाश

Sat, 12 Feb 2022 04:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 12 Feb 2022 04:59 PM IST
सार

शाहपुर इलाके में आधी रात हुई घटना, बाइक छोड़ भागे बदमाश, सीसी टीवी कैमरे में कैद हुई घटना, दो हिरासत में।

विज्ञापन
Looting laborers of Bihar by taking them hostage in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर शहर के शाहपुर इलाके के फातिमा बाईपास स्थित बांस मंडी के पास शुक्रवार रात मकान में सो रहे बिहार के मजदूरों को बदमाशों ने बंधक बनाकर लूटपाट किया। पुलिस दो बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जबकि, दो फरार हो गए हैं। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद को गई है। पुलिस फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बिहार प्रांत के जनपद बेतिया थाना साठी के डलिया परसवना निवासी दिनानाथ समेत बिहार  के लगभग 50 की संख्या में मजदूर शाहपुर के फातिमा बाईपास रोड स्थित एक मकान में तीन वर्षो से किराये पर रहते है। सभी मजदूर छत की ढलाई का काम करते हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम काम से लौटे सभी मजदूर रात खाना खाने के बाद दरवाजा बंद कर सो रहे थे। जबकि, 2 मजदूर बाहर बिस्तर लगा कर सो रहे थे। 11:45 बजे के करीब पहुंचे चार की संख्या में बदमाशों ने बाहर सो रहे दोनों मजदूरों को उसी के चद्दर से हाथ पैर बांध दिया और अंदर जाकर दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खुलने के बाद राड डंडे से मारते हुए सभी से रुपये लूट कर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूरों ने बांस लेकर दौड़ा लिया और एक आरोपित को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। जबकि, तीन भागने में सफल हैं। लेकिन, एक और बदमाश पुलिस ने दबोच लिया है। बदमाशों बाइक छोड़कर फरार है, उसकी मदद से पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में लगी है।


इस संबंध में शाहपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि दो युवकों को पकड़ लिया गया है। दोनों युवक नशे में थे, मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। दो फरार है, जिनकी तलाश चल रही है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed