फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Looting cash and jewelry from a woman with a gun

Gorakhpur: तमंचा सटाकर महिला से लूट नकदी और गहने, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 13 Jun 2022 11:23 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 13 Jun 2022 11:23 AM IST
सार

लुटेरों ने बाउंड्री के अंदर घुसकर सो रही महिला को तमंचा सटाकर उनके शरीर से जेवर उतरवा लिया और दरवाजे व बक्सा के ताले की चाबी छीनकर एक लाख नकद निकाल लिए।

विज्ञापन
Looting cash and jewelry from a woman with a gun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग में शनिवार रात घर में घुसकर महिला को तमंचा सटाकर एक लाख नकद सहित तीन लाख के गहने लूटकर बदमाश फरार हो गए। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस खोजी कुत्तों के साथ मौके पर पहुंची थी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रामपुर बुजुर्ग निवासी राजू मोदनवाल का हाईवे के किनारे मकान है। शनिवार रात में पूरा परिवार छत पर सोया था और उनकी माता विमला देवी घर के बाहर बाउंड्री के अंदर ही सोई थीं। लुटेरों ने बाउंड्री के अंदर घुसकर सो रही महिला को तमंचा सटाकर उनके शरीर से जेवर उतरवा लिया और दरवाजे व बक्सा के ताले की चाबी छीनकर एक लाख नकद निकाल लिए।
विज्ञापन


घर में तीन बदमाश दाखिल हुए थे। इनमें से एक ने महिला को तमंचा सटाया था और दो घर में लूटपाट कर रहे थे। लूट करने के बाद बदमाश जीप में सवार होकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed