फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Looted one lakh rupees from a businessman posing as a policeman

Gorakhpur News: पुलिसकर्मी बनकर व्यापारी से एक लाख रुपये लूटे

Fri, 16 Jun 2023 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Looted one lakh rupees from a businessman posing as a policeman
- कोतवाली इलाके में चेकिंग के नाम पर रोककर की वारदात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कोतवाली इलाके के आर्यनगर में पुलिसकर्मी बनकर सिद्धार्थनगर के व्यापारी से एक लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है। सादे ड्रेस में पहुंचे बदमाशों ने खुद को पुलिस वाला बताया। फिर चेकिंग के नाम पर व्यापारी के एक लाख रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थनगर के ककरहवा के रहने वाले छेदी जायसवाल किराना व्यापारी हैं। वे बुधवार को किराने का सामान खरीदने गोरखपुर आए थे। अभी वे साहबगंज मंडी जा रहे थे कि अलीनगर चौराहे पर दो बाइक पर सवार चार लोगों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन

खुद को पुलिस वाला बताकर उनकी चेकिंग शुरू कर दी और उनके पास मौजूद बैग ले लिया। बैग में कुछ न मिलने पर बदमाशों ने उनकी पॉकेट की तलाशी ली और एक लाख रुपये निकाल लिए। पूछने पर बदमाशों ने कहा, चौकी पर चलो, वहां लिखा-पढ़ी के बाद रुपये वापस हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी व्यापारी कुछ समझ पाते कि इससे पहले बदमाश रुपये लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया की केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पहले भी हुई हैं इस तरह की घटनाएं
24 फरवरी 2023 : मुंबई से फ्लाइट से गोरखपुर पहुंचे एक कारोबारी से बदमाशों ने खुद को क्राइम ब्रांच का बताकर चेकिंग के बहाने 45 हजार रुपये और सोने की अंगूठी लूट लिया। घटना कैंट इलाके के एयरपोर्ट से रामजानकी नगर जाने के दौरान हुई।

17 फरवरी 2023 : कार से घर लौट रहे ऑटो एजेंसी संचालक को जालसाजों ने कहा, उनकी कार से मोबिल गिर रहा है। वह जैसे ही मोबिल चेक करने नीचे उतरे, उतने में जालसाज 3.50 लाख रुपये समेत लैपटॉप, पर्स और चार्जर लेकर फरार हो गए।


19 सितंबर 2022 : महेवा मंडी स्थित फीस एंड कंपनी के मुनीम जमील अहमद से बैंक रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के पास से एक लाख रुपये की टप्पेबाजी सामने आई।
24 अक्तूबर 2017 : एसओजी का सिपाही बताकर कोतवाली क्षेत्र में कोलकाता के व्यापारी से 7.50 लाख रुपये लूटे।
27 अक्तूबर 2017 : असुरन के पास खुद को चौकी प्रभारी बताकर स्कूल के प्रबंधक की पत्नी के गहने उतरवा लिए। महंगी ज्वेलरी लेकर शातिर फरार हो गए।

08 नवंबर 2017 : रेती रोड पर कानपुर के ट्रांसपोर्टर से तेजनारायण के बैग में रखे 1.56 लाख रुपये की लूट हुई।

06 अक्टूबर 2018 : अलहदादपुर की रहने वाली महिला को बेतियाहाता में रोक कर खुद को पुलिसकर्मी बता गहने उतरवा लिए।

06 जनवरी 2019 : साहबगंज में खुद को एसटीएफ का सिपाही बता बदमाशों ने किराना व्यापारी के मुनीम से 92 हजार रुपये उड़ा दिए।

13 जनवरी 2019 : सिवान (बिहार) के चश्मा व्यापारी मंजर आलम के कर्मचारी मुन्ना से रेती चौक पर बदमाश ने खुद को पुलिस वाला बताकर 25 हजार रुपये और आठ चश्मे लूट लिए।

02 मार्च 2019 : माया कॉम्पलेक्स के पास व्यापारी की पत्नी से गहने लूट लिए।

18 मार्च 2019 : कुशीनगर के व्यापारी से नखास रोड पर लूट का प्रयास।

04 अप्रैल 2019 : गोलघर में महराजगंज के सर्राफ से पांच हजार रुपये और कपड़े लूटे।

14 जून 2019 : पुलिसकर्मी बताकर बैंक रोड पर महिला से गहनों की लूट हुई।

01 जुलाई 2019 : भालोटिया मार्केट में सिद्धार्थनगर, उस्का निवासी दवा कारोबारी को झांसा देकर चेकिंग के बहाने बदमाशों ने एक लाख रुपये की लूटपाट की।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed