{"_id":"62a5a7014c148e76544c2436","slug":"loot-incident-in-chauri-chaura-area-crime-news-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: चौरीचौरा क्षेत्र में घर के अंदर घुसकर लूटपाट, महिला को तमंचा सटाकर बदमाशों ने दिया लूट को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: चौरीचौरा क्षेत्र में घर के अंदर घुसकर लूटपाट, महिला को तमंचा सटाकर बदमाशों ने दिया लूट को अंजाम
Sun, 12 Jun 2022 02:12 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 12 Jun 2022 02:12 PM IST
सार
लुटेरे हाईवे पर बोलेरो खड़ी कर घर में घुसे और सो रही महिला को तमंचा सटाकर जेवर उतरवा लिए। बदमाश तीन लाख के जेवर, एक लाख नगदी और जरूरी कागजात व एक बाक्स लूट ले गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चौरीचौरा क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग में शनिवार की रात लूटेरों ने घर में घुसकर सो रही महिला को तमंचा सटाकर जेवर उतरवा लिए। उन्होंने दरवाजे व बक्से में लगे ताले की चाबी जबरन छीनकर एक लाख नगदी भी लूट ली। बदमाश तीन लाख के जेवर और जरूरी कागजात व एक बाक्स लूट ले गए। लुटेरों के जाने के बाद महिला ने शोर मचाया और उनके घर के लोगों ने डायल 112 पर फोन कर लूट होने की सूचना दी।
पीआरवी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पीड़ित ने सुबह सोनबरसा पुलिस चौकी पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लिखित तहरीर दे दी है। चौरीचौरा क्षेत्राधिकारी, अखिलानंद उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय, सोनबरसा चौकी प्रभारी मदन मोहन मिश्र, व डॉग स्कवॉड टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
रामपुर बुजुर्ग निवासी राजू मोदनवाल का हाईवे के किनारे मकान है। शनिवार की रात पूरा परिवार छत पर सोया था और उनकी माता विमला देवी घर के बाहर बाउंड्री के अंदर सोई थीं। लुटेरों ने बाउंड्री के अंदर घुसकर सो रही महिला को तमंचा सटाकर उनके शरीर से जेवर उतरवा लिया और जबरन दरवाजे और बक्सा के ताले की चाबी छीनकर एक लाख नगद सहित तीन लाख के जेवर और जरूरी कागजात व एक बक्सा लूट ले गए।
विज्ञापन
लुटेरे बोलेरो से आये थे जो हाईवे पर खड़ी थी। एक युवक बोलेरो में ही था। वह मुंह से संकेत के रूप में सीटी बजा रहा था और इसी दौरान तीन लुटेरे बाउंड्री के अंदर घुसे। एक ने महिला को तमंचा सटाया और दो ने घर में घुसकर जेवर और पैसा लूटा।