फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   logo made by student Pratishtha in Gorakhpur University will increase dignity of convocation

गोरखपुर विश्वविद्यालय: प्रतिष्ठा के लोगो से बढ़ेगी दीक्षांत समारोह की गरिमा, कुलपति ने किया अनावरण

Mon, 06 Dec 2021 02:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 06 Dec 2021 02:19 PM IST
सार

लोगो के लिए आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं के नाम की घोषणा रविवार को प्रशासनिक भवन के कमेटी हाल में की गई। निर्णायक मंडल की ओर से प्रतिष्ठा मिश्रा के लोगो को अव्वल चुना गया।

विज्ञापन
logo made by student Pratishtha in Gorakhpur University will increase dignity of convocation
गोविवि के दीक्षांत समारोह के लिए चुना गया बीए तृतीय वर्ष की छात्रा प्रतिष्ठा मिश्रा का लोगो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की गरिमा बीए तृतीय वर्ष की छात्रा प्रतिष्ठा मिश्रा का लोगो (प्रतीक चिन्ह) बढ़ाएगा। लोगो के लिए आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं के नाम की घोषणा रविवार को प्रशासनिक भवन के कमेटी हाल में की गई। निर्णायक मंडल की ओर से प्रतिष्ठा मिश्रा के लोगो को अव्वल चुना गया। कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने लोगो का अनावरण किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से कुल 42 तथा संबद्ध महाविद्यालयों से 12 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। कुल 54 प्रविष्टियां निर्णायक मंडल के सामने प्रस्तुत की गईं। सभी पुरस्कार गोरखपुर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को मिले। साकेत महाविद्यालय, फैजाबाद की चित्रकला विभाग की अध्यक्ष डॉ. कुमुद सिंह के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में प्रो. वीना बत्रा कुशवाहा, डॉ. सर्वेश कुमार पांडेय, डॉ. प्रदीप साहनी, डॉ. दीपा श्रीवास्तव, डॉ. आरती विश्वकर्मा, राजलक्ष्मी मिश्रा का सक्रिय सहयोग रहा। कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने लोगो के अनावरण के बाद कहा कि नई शिक्षा नीति में आकाश ही सीमा है। ये प्रतियोगिता भी इसी ओर इंगित करती है।
विज्ञापन

विजयी प्रतिभागी

  • प्रथम पुरस्कार- प्रतिष्ठा मिश्रा, बीए तृतीय, गोरखपुर विश्वविद्यालय
  • द्वितीय पुरस्कार- सत्यानंद चौरसिया, बीए द्वितीय वर्ष, गोरखपुर विश्वविद्यालय
  • तृतीय पुरस्कार- मोनू चौरसिया, एमए द्वितीय, गोरखपुर विश्वविद्यालय
  • सांत्वना पुरस्कार- दिलीप कुमार त्रिपाठी, शोध छात्र, गोरखपुर विश्वविद्यालय
  • सांत्वना पुरस्कार- रबिता भारती, बीए द्वितीय, गोरखपुर विश्वविद्यालय
  • सांत्वना पुरस्कार- अजीत कुमार विश्वकर्मा, एमए द्वितीय सेमेस्टर, गोरखपुर विश्वविद्यालय

कुलपति ने दीक्षांत समारोह की तैयारियां जांचीं

गोरखपुर विश्वविद्यालय के 40वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों के क्रम में रविवार को कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस, दीक्षा भवन, कन्वेंशन हाल के साथ कुलाधिपति वाटिका का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ सफाई, रंग रोगन के साथ फर्नीचर और दीवार की मरम्मत के संबंध में जरूरी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान चीफ प्रॉक्टर प्रो. सतीश चंद्र पांडेय, डीएसडब्लू प्रो. अजय सिंह, प्रो. विनय सिंह, प्रो. शोभा गौड़, प्रो. राजेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed