{"_id":"5f0eec408ebc3e63cb7ee4c1","slug":"locked-power-house-and-agitated-gorakhpur-news-gkp3581761187","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार जोड़ते समय आपूर्ति से मिस्त्री झुलसा, बिजली घर का ताला बंदकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तार जोड़ते समय आपूर्ति से मिस्त्री झुलसा, बिजली घर का ताला बंदकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तार जोड़ते समय आपूर्ति से मिस्त्री झुलसा, बिजली घर का ताला बंदकर किया प्रदर्शन
दुदही। मेला नरहवा गांव में तार जोड़ते समय आपूर्ति से झुलसे 30 वर्षीय बिजली मिस्त्री के इलाज में मदद व दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए परिजनों व ग्रामीणों ने बुधवार को दुदही क्षेत्र के बहपुरवा उपकेंद्र में ताला बंद कर प्रदर्शन किया। इससे करीब चार घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। कर्मचारियों व जेई ने इलाज में आर्थिक मदद का आश्वासन देकर प्रदर्शन समाप्त कराया। तब जाकर आपूर्ति शुरू हुई। झुलसे मिस्त्री को पीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया गया है।
दुदही के बहपुरवा उपकेंद्र में कार्यरत प्राइवेट बिजली मिस्त्री राजबली और भीखम मंगलवार दोपहर मेला नरहवा गांव में बिजली के टूटे तार को जोड़ रहे थे। इसी दौरान आपूर्ति शुरू हो जाने ने पोल पर चढ़े राजबली (30) झुलसकर नीचे गिर गए। सीएचसी दुदही के चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज और वहां से बुधवार को पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया गया। बुधवार की सुबह नौ बजे परिजन व ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और गेट पर ताला बंदकर प्रदर्शन करने लगे। लोग जेई को मौके पर बुलाने की मांग भी कर रहे थे। इसकी जानकारी होने पर विशुनपुरा थाने के एसआई राघवेंद्र सिंह पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर थाने ले आए। यहां जेई दिलीप मौर्या को भी बुलाया गया। जेई व बिजली कमियों ने झुलसे बिजली मिस्त्री के इलाज के लिए 15 हजार रुपये दिया। इलाज का खर्च बिजली निगम से दिलाने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया गया। जेई दिलीप मौर्या ने बताया कि बिजली मिस्त्री पोल से जंफड़ काटकर शट डाउन वापस कर दिया था। कहीं तार सट जाने के चलते बिजली आपूर्ति शुरू हो गई, जिससे यह हादसा हुआ है। बिजली मिस्त्री के इलाज में हर संभव मदद दी जाएगी।