{"_id":"607948ad8ebc3ec445530755","slug":"lockdown-on-sunday-in-gorakhpur-1000-fine-for-ignore-mask-at-uttar-pradesh-due-to-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना अलर्ट: गोरखपुर सहित पूरे यूपी में रविवार को रहेगा लॉकडाउन, मास्क न पहनने पर 1000 जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना अलर्ट: गोरखपुर सहित पूरे यूपी में रविवार को रहेगा लॉकडाउन, मास्क न पहनने पर 1000 जुर्माना
Fri, 16 Apr 2021 02:37 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 16 Apr 2021 02:37 PM IST
सार
जरूरी सेवाओं को छोड़कर किसी को भी बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। इस दिन प्रदेश की प्रमुख जगहों को सैनेटाइज करने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए गोरखपुर सहित पूरे यूपी में रविवार को लॉकडाउन रहेगा। जरूरी सेवाओं को छोड़कर किसी को भी बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। इस दिन प्रदेश की प्रमुख जगहों को सैनेटाइज करने का काम किया जाएगा। इसके साथ ही अगर आप मास्क नहीं पहनते है तो आप पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और अगर आप दोबारा बिना मास्क के पकड़े गए तो आपको 10,000 रुपये का जुर्माना देना होगा।
विज्ञापन
बता दें कि गोरखपुर में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। केस बढ़ने के साथ-साथ मरीजों की मौत भी बढ़ रही है। गुरुवार को नया रिकॉर्ड बना। 24 घंटे में 927 नए केस मिले हैं। साथ ही बीआरडी मेडिकल कॉलेज में नौ संक्रमितों की मौत हुई है। इसमें पांच गोरखपुर के रहने वाले हैं। हालांकि यह मौतें पोर्टल पर अपलोड न होने के कारण विभाग ने केवल एक मौत का आंकड़ा ही जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन