फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lockdown in UP 6 crore liquor sold in six hours in Gorakhpur

लॉकडाउन 3.0: छह घंटे में बिक गई 6 करोड़ की शराब, लोगों की लगी रही लंबी लाइन

Tue, 05 May 2020 11:19 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 05 May 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
Lockdown in UP 6 crore liquor sold in six hours in Gorakhpur
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

लॉकडाउन में 42 दिन बाद सोमवार को शराब की दुकानें खुलीं तो खरीदने के लिए ग्राहकों में मारामारी की स्थिति हो गई। सिर्फ 6 घंटे में ही करीब छह करोड़ की शराब बिक गई। या यों कहें कि हर मिनट में 1.66 लाख की शराब बिकी।

विज्ञापन


इसको हम इस तरह भी कह सकते हैं कि अगर इस खबर को पढ़ने में आपको तीस सेकेंड लगे तो समझिए उतनी देर में 83310 रुपये की शराब बिक गई।

आम दिनों में जिले की 513 देशी, अंग्रेजी, बियर और मॉडल शॉप की दुकानों से 2 से 2.50 करोड़ की शराब बिकती है। आबकारी विभाग के अफसरों का  कहना है कि बिक्री का वास्तविक आंकड़ा 1-2 दिन बाद ही पता चल सकेगा लेकिन ये जरूर है कि सामान्य दिनों से आज तीन गुना ज्यादा शराब बिकी।
विज्ञापन


सामान्य दिनों में सुबह 10 बजे से रात 10 बजे बजे तक दुकान खुलने का समय है लेकिन लॉक डाउन के बीच डीएम ने सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक ही शराब की दुकानें खोलने की अनुमति दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed