फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Location of PFI in two villages of Nepal border Purvanchal is target

UP News: नेपाल सीमा के दो गांव पीएफआई का ठिकाना...पूर्वांचल है निशाना

Mon, 24 Jul 2023 03:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 24 Jul 2023 03:56 PM IST
सार

देशविरोधी गतिविधि में संलिप्त होने के संदेह में एटीएस ने पिछले दिनों कुशीनगर के दो, सिद्धार्थनगर के दो, संतकबीरनगर के एक व गोरखपुर के दो लोगों से पूछताछ की थी। इसी बीच कोतवाली के खूनीपुर के तारिक अतहर के पकड़े जाने के बाद मामला और गंभीर हो गया।
 

विज्ञापन
Location of PFI in two villages of Nepal border Purvanchal is target
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल सीमा से सटे दो गांवों में पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) का ठिकाना सामने आने के बाद खुफिया एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। गोरखपुर, बस्ती मंडल के सात लोगों से पूछताछ के बाद खुफिया एजेंसी की मदद से इस प्रतिबंधित संगठन के पूरे नेटवर्क की जानकारी पुलिस ने जुटा ली है।

विज्ञापन


इन दोनों गांवों के लोगों के संपर्क में गोरखपुर और बस्ती मंडल के 77 लोग हैं, जो नेटवर्क को फैलाने की कोशिश में हैं। इन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। उधर, एडीजी ने जोन के सभी जिले के एसपी को पत्र भेजकर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने कट्टरपंथी संगठन पीएफआई और उससे जुड़े कई संगठनों पर यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) के तहत पांच वर्ष के लिए प्रतिबंध लगाया है। जानकारी के मुताबिक, देशविरोधी गतिविधि में संलिप्त होने के संदेह में एटीएस ने पिछले दिनों कुशीनगर के दो, सिद्धार्थनगर के दो, संतकबीरनगर के एक व गोरखपुर के दो लोगों से पूछताछ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: कुलपति और कुलसचिव पर हमला करने वाले तीन और छात्र चिह्नित, केस में नाम बढ़ाने की तैयारी

इसी बीच कोतवाली के खूनीपुर के तारिक अतहर के पकड़े जाने के बाद मामला और गंभीर हो गया। सभी से पूछताछ के आधार पर ही पुलिस व खुफिया एजेंसी ने 77 लोग चिह्नित किए, जिनकी गतिविधि पर पुलिस व खुफिया एजेंसी की नजर है।

इसे भी पढ़ें: प्यार का साइड इफेक्ट्स: चाचा का हाल जानने पति को भेज दिया मायके, पत्नी आशिक के साथ हुई फरार

अब पुलिस और खुफिया एजेंसियों की नजर नेपाल सीमा से सटे उन दो गांवों पर टिक गई है, जहां से पूरे नेटवर्क को चलाए जाने की आशंका है। पुलिस दूसरे माध्यमों से इन गांवों में अपनी पैठ भी बना रही है, ताकि पूरी तरह से नेटवर्क पर खंगाल कर इससे जुड़े लोगों पर कार्रवाई भी कर सके। उधर, आईजी कानून व्यवस्था डॉ. संजीव गुप्ता ने भी गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज व देवरिया पुलिस से भी कार्रवाई का ब्योरा मांगा है।
 

गोरखपुर एडीजी जोन अखिल कुमार ने कहा कि पीएफआई से जुड़े लोगों की जांच व कार्रवाई के लिए जोन के सभी एसपी को पत्र भेजा जा चुका है। पुलिस और खुफिया एजेंसी इसे लेकर सतर्क है। जहां कहीं भी इस संबंध में जानकारी मिलती है, जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed