{"_id":"650593f38ee1fedce007b3b7","slug":"loan-up-to-rs-20-lakh-can-be-availed-from-railway-cooperative-bank-2023-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर: रेलवे कोऑपरेटिव बैंक से मिल सकेगा 20 लाख तक का लोन, नियम में बहुत कुछ है बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबर: रेलवे कोऑपरेटिव बैंक से मिल सकेगा 20 लाख तक का लोन, नियम में बहुत कुछ है बदला
Sat, 16 Sep 2023 05:09 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 16 Sep 2023 05:09 PM IST
सार
बैंक के अध्यक्ष अरविंद कुमार चंद ने बताया कि वर्तमान में ऋण को बीमाकृत कर दिया गया है। साथ ही अंशधारकों के हित को ध्यान में रखते हुए अब ऋण लेते समय ऋण राशि के सापेक्ष शेयर के मद में जमा होने वाली 10 प्रतिशत राशि घटा कर पांच प्रतिशत कर दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
विस्तार
रेलवे कोऑपरेटिव बैंक गोरखपुर की 102वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक (एजीएम) रेलवे प्रेक्षागृह में बैंक के सभापति अरविंद कुमार चंद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बैंक की वित्तीय स्थिति पर चर्चा की गई। बताया गया कि पिछले वित्तीय वर्ष में शुद्ध मुनाफा 26.27 लाख रुपये का है। बैंक अब अपने खातेदारों को 20 लाख रुपये तक का ऋण दे सकेगा। इसके अलावा ब्याज दर में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिद्धार्थ कुमार श्रीवास्तव ने वार्षिक प्रतिवेदन सदन में पढ़कर सुनाया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023-24 के प्रस्तावित वार्षिक बजट को विचार–विमर्श के बाद सर्वसम्मति से पारित किया गया।
विज्ञापन
बैंक के अध्यक्ष अरविंद कुमार चंद ने बताया कि वर्तमान में ऋण को बीमाकृत कर दिया गया है। साथ ही अंशधारकों के हित को ध्यान में रखते हुए अब ऋण लेते समय ऋण राशि के सापेक्ष शेयर के मद में जमा होने वाली 10 प्रतिशत राशि घटा कर पांच प्रतिशत कर दी गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
पहले बैंक का सदस्य बनने के 90 दिन बाद रेल कर्मचारियों को ऋण की सुविधा दी जा रही थी। अब समय सीमा की बाध्यता नहीं है। बैंक अभी तक अपने अंशधारकों को 10 लाख तक ऋण दे सकता था। इसमें बदलाव कर इसे 20 लाख रुपये तक कर दिया गया है।
केएल गुप्ता समेत कई लोग सम्मानित
बैठक में मौजूद एनई रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री केएल गुप्ता, रेल अधिकारी बीके सिंह, चेयरमैन रेलवे भर्ती सेल राजेश कुमार गुप्ता, रविंद्र मेहरा, डॉ. दिग्विजय सिंह, भूपेंद्र, विनीत मिश्रा के अलावा बैंक के 25 कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए चेयरमैन अवाॅर्ड से पुरस्कृत किया गया।