फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   list will be prepared for who take cold-cough and fever medicine due to corona

Corona in Gorakhpur: सर्दी-खांसी और बुखार की दवा लेने वालों की तैयार की जाएगी सूची, देनी होगी ये जानकारी

Tue, 28 Apr 2020 05:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 28 Apr 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
list will be prepared for who take cold-cough and fever medicine due to corona
कोरोना वायरस - फोटो : एएनआई

कोरोना के संदिग्ध मरीजों की पड़ताल के लिए सरकार ने दवा दुकानदारों से सर्दी-खांसी और बुखार की दवा लेने वालों का डाटा मांगा है। इसमें संबंधित मरीजों का मोबाइल नंबर, नाम और पता शामिल किया गया है।

विज्ञापन


दवा दुकानदारों को यह निर्देश दिया गया है कि सर्दी-खांसी और बुखार के मरीजों की जानकारी प्रतिदिन औषधि विभाग को दें। औषधि विभाग प्रतिदिन यह रिपोर्ट शासन को भेजेगा।
विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अलक्षणिक वाले मरीजों के मिलने से शासन के समक्ष और भी परेशानियां खड़ी हो गई है। ऐसे में शासन ने नई रणनीति तैयार करते हुए दिशा निर्देश जारी किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बिना सलाह के दवा खाने वालों ने बढ़ाई है मुसीबत

औषधि विभाग के अपर आयुक्त राहुल सिंह ने प्रदेश के सभी औषधि निरीक्षकों को पत्र जारी करते हुए निर्देश दिया है कि दवा की दुकानों पर बिना सर्दी-खांसी और जुकाम के मरीजों का डाटा तैयार कराया जाए। इसमें उनके मोबाइल नंबर, नाम, पता दर्ज हो, जिससे की उनकी भी विभाग मॉनिटरिंग कर सके। यह सूची प्रतिदिन शासन को भेजी जाए।

कोरोना के शुरुआती दौर में यह बात डॉक्टरों के सामने आई थी कि बिना किसी सलाह के लोग पैरासिटामॉल, ब्रूफेन सहित अन्य सर्दी-खांसी और बुखार का दवा खा ल रहे थे। स्क्रीनिंग के दौरान उनके शरीर के तामपान का भी पता नहीं चल पा रहा था।

इसके बाद अलक्षाणिक वालों में जब कोरोना मिलना शुरू हुआ तो यह पता चला कि इन्होंने पहले से ही दवा खाई थी। इसके बाद शासन की ओर से यह फैसला लिया गया है, जिससे की समय रहते ऐसे लोगों की मॉनिटरिंग हो सके।

सहायक औषधि आयुक्त राजेश कुमार ने कहा कि शासन की ओर से पत्र मिला है। इसकी जानकारी सभी दवा दुकानदारों को दी जा रही है। सर्दी-खांसी और बुखार के मरीजों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed