{"_id":"5feac50d37056542531de29f","slug":"list-vinod-forest-animals-in-zoological-garden-gorakhpur-sent-to-central-zoo-authority-for-approval","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राणि उद्यान में सबसे पहले आएंगे ये 40 खास जानवर, डायट लिस्ट तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राणि उद्यान में सबसे पहले आएंगे ये 40 खास जानवर, डायट लिस्ट तैयार
Tue, 29 Dec 2020 11:26 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 29 Dec 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
प्राणि उद्यान।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद अशफाक उल्लाह खां प्राणि उद्यान में सेंट्रल जू अथॉरिटी की अनुमति के बाद सबसे पहले विनोद वन के जानवर लाए जाएंगे। इसके लिए विनोद वन के 40 जानवरों की सूची जू अथॉरिटी के पास स्वीकृति के लिए भेज दी गई है। जिसके नियमानुसार ही विनोद वन के जानवरों को चिड़ियाघर में शिफ्ट किया जाना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रभारी डीएफओ एसएन मार्य ने बताया कि सबसे पहले विनोद वन के जानवरों को प्राणि उद्यान में लाया जाएगा। इसके लिए इनकी सूची तैयार कर दिल्ली भेज दी गई है। बताया कि लिस्ट में विनोद वन में रहने वाले सभी छोटे-बड़े जानवर हैं।
विज्ञापन
यहां से चीतल, बारहसिंघा, अजगर, मोर, बंदर, हिरण के अलाव अन्य जानवरों स्थानांतरित किया जाएगा। इसके बाद लखनऊ और फिर कानपुर चिड़ियाघर से जानवर लाए जाएंगे। बाद में इटावा लाइन सफारी से बब्बर शेर आएंगे। इसकी तैयारी प्राणि उद्यान की तरफ से शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
बाड़ों के सैनिटाइजेशन का काम शुरू हो गया है। बारी-बारी प्रत्येक बाड़ों को सैनिटाइज कर बंद कर दिया जाएगा। जानवरों के लाए जाने पर ही इसे खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी जानवरों की डायट लिस्ट भी तैयार कर ली गई है। बिना सेंट्रल जू अथॉरिटी के स्वीकृति मिले जानवरों को नहीं लाया जा सकता है।