{"_id":"6179be8791c7c81d071bd7dc","slug":"list-of-tainted-policemen-will-be-prepared-action-will-be-taken-gorakhpur-city-news-gkp4144802187","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर जोन: दागी पुलिसकर्मियों की बनाई जाएगी सूची, होगी कार्रवाई, आप भी दें सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर जोन: दागी पुलिसकर्मियों की बनाई जाएगी सूची, होगी कार्रवाई, आप भी दें सूचना
Thu, 28 Oct 2021 09:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 09:50 AM IST
सार
कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता हत्याकांड में पुलिस वालों के फंसने के बाद वर्दी पर कई सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में एडीजी ने एसएसपी-एसपी से दागी पुलिसकर्मियों के नाम मांगे हैं। जिससे दोषी पाए जाने पर इन पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
एडीजी जोन अखिल कुमार।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जोन में खराब चरित्र और आचरण वाले पुलिसकर्मियों की सूची बनेगी और उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। जोन के सभी एसएसपी-एसपी से एडीजी ने ऐसे पुलिसकर्मियों के नाम मांगे हैं। एडीजी ने आम लोगों से भी अपील की है कि अगर उन्हें किसी दागी पुलिस वाले की जानकारी हो तो उनके सीयूजी नंबर 9454400141 पर व्हाट्सएप कर गोपनीय सूचना दे सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक, होटल में चेकिंग करने गए इंस्पेक्टर रहे जेएन सिंह, अक्षय मिश्रा समेत छह पुलिस वाले गए थे। आरोप है कि पुलिस वालों की पिटाई से कारोबारी मनीष की मौत हो गई थी। छह पुलिस वालों के फंसने के बाद से पुलिस पर कई सवाल उठ गए हैं। इसके बाद ही जिला महिला अस्पताल की संविदा कर्मचारी शहाना की मौत में एक दरोगा राजेंद्र सिंह जेल गए। दोनों घटनाओं से गोरखपुर पुलिस पर कई सवाल खड़े हुए है।
इसे देखते हुए एडीजी ने बदनाम पुलिस वालों की सूची तैयार करने का आदेश दिया है। उनकी मंशा है कि पहले से ऐसे पुलिस वालों को चिह्नित कर जांच कराकर कार्रवाई कर दी जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं से पुलिस विभाग की बदनामी ना होने पाए।
विज्ञापन
एडीजी अखिल कुमार ने कहा कि दागी पुलिस वालों की सूची तैयार की जा रही है। आम लोग भी दुर्व्यवहार, वसूली करने वाले पुलिस वालों की जानकारी सीयूजी नंबर 9454400141 पर व्हाट्सएप भेजकर दे सकते हैं। उनके नाम को गोपनीय रखा जाएगा।