फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Liquor shops will open in Gorakhpur from 13 May

गोरखपुर: आज से खुल जाएंगी शराब की दुकानें, जानें किन नियमों का करना होगा पालन

Thu, 13 May 2021 02:37 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 13 May 2021 02:37 AM IST
सार

लॉकडाउन की वजह से 12 दिन में आबकारी विभाग को करीब 30 करोड़ का नुकसान। बुधवार को जिले के तमाम शौकीन महराजगंज और कुशीनगर पहुंच गए शराब खरीदने। 

विज्ञापन
Liquor shops will open in Gorakhpur from 13 May
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

शराब के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। गुरुवार से गोरखपुर में भी शराब की दुकानें खुल जाएंगी। इसे लेकर निर्देश जारी हो गए हैं। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक ही दुकानें खुलेगी। माडल शॉप पर बैठकर पीने की व्यवस्था नहीं रहेगी जबकि रेस्त्रां बंद होने की वजह से बार भी बंद ही रहेंगे। सोशल डिस्टेंसिंग और मॉस्क का अनिवार्य तौर पर पालन करना होगा। 
विज्ञापन


सभी दुकानदारों को निर्देश दिए गए हैं कि बिना मॉस्क लगाए दुकान पर पहुंचने वालों को शराब न बेची जाए। 30 अप्रैल से ही लॉकडाउन होने की वजह से शराब की दुकानें बंद हैं। आबकारी विभाग को इन 12 दिनों में करीब 30 करोड़ रुपये की चपत लगी है। 
विज्ञापन


महीने में शराब की बिक्री से विभाग को करीब 75 से 80 करोड़ रुपये की आय होती है। दुकानें बंद करने के लिए शासन की तरफ से कोई निर्देश नहीं जारी किया गया था। एसोसिएशन की मांग पर शासन ने डीएम के स्तर पर यह फैसला छोड़ दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार तो कई में बुधवार को दुकानें खुल गईं। बुधवार को डीएम के. विजयेंद्र पांडियन से मौखिक अनुमति पाने के बाद आबकारी विभाग ने भी बृहस्पतिवार से दुकानें खोलने का निर्णय किया। इसे लेकर विक्रेताओं को जानकारी दे दी गई है। उधर जिले में दुकान नहीं खुलने पर शराब के तमाम शौकीन गोरखपुर से सटे महराजगंज, कुशीनगर और देवरिया बार्डर की तरफ शराब खरीदनें पहुंच गए।

जिला आबकारी अधिकारी बीपी सिंह ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग और मॉस्क की अनिवार्यता के साथ 13 मई से गोरखपुर में भी शराब की दुकानें खुलेंगी। माडल शॉप से सिर्फ शराबों की बिक्री होगी, वहां बैठकर पीने की कोई व्यवस्था नहीं रहेगी। सभी दुकानों और माडल शॉप की निगरानी की जाएगी। दुकानें सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक ही खुलेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed