{"_id":"5ed4d0748ebc3e908855740e","slug":"lions-will-be-coming-soon-in-gorakhpur-zoo-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: जल्द ही गोरखपुर चिड़ियाघर में भी सुनेंगे 'बब्बर शेर' की दहाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: जल्द ही गोरखपुर चिड़ियाघर में भी सुनेंगे 'बब्बर शेर' की दहाड़
Mon, 01 Jun 2020 03:25 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 01 Jun 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द ही गोरखपुर चिड़ियाघर में भी बब्बर शेरों की दहाड़ सुनाई देगी। इन्हें गुजरात से लाकर इटावा के लायन सफारी में रखा जा चुका है। चिड़ियाघर का काम खत्म होते ही उन्हें यहां लाया जाएगा। इनके रहने के लिए बाड़ों का निर्माण पूरा किया जा चुका है। अब बस चिड़ियाघर निर्माण कार्य खत्म होने का इंतजार है।
विज्ञापन
पिछले साल सितंबर में ही गुजरात के जूनागढ़ शक्कर बाग प्राणि उद्यान से आठ बब्बर शेर लायन सफारी में लाए गए थे। इनमें दो मादा व एक नर को गोरखपुर चिड़ियाघर में लाया जाएगा। पहले उम्मीद थी कि चिड़ियाघर का काम दिसंबर में पूरा हो जाएगा। लेकिन काम में देरी होने की वजह से इन्हें अभी इटावा लायन सफारी में ही रखा गया है।
विज्ञापन
प्राणि उद्यान निदेशक एनके जानू ने बताया कि इटावा लायन सफारी में उन्हें यहां के मौसम के अनुकूल ढाला जा सकेगा। उम्मीद थी कि दिसंबर में निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अगले तीन महीने का इंतजार करना होता। अप्रैल मई में इन्हें चिड़ियाघर में लाकर रख दिया जाता लेकिन निर्माण कार्य में विलंब और लॉकडाउन होने की वजह से ऐसा संभव नहीं हो पाया।
विज्ञापन