{"_id":"612e96cf8ebc3e48384ce192","slug":"link-mobile-number-with-aadhaar-paddy-producing-farmers-gorakhpur-city-news-gkp4074939111","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम की बात: आधार से मोबाइल नंबर लिंक कराएं धान उत्पादक किसान, वरना एजेंसियों पर नहीं कर सकेंगे धान का बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम की बात: आधार से मोबाइल नंबर लिंक कराएं धान उत्पादक किसान, वरना एजेंसियों पर नहीं कर सकेंगे धान का बिक्री
Wed, 01 Sep 2021 03:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 03:23 PM IST
सार
धान बिक्री के लिए किसानों को उप्र खाद्य एवं रसद विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धान की उपज सरकारी एजेंसियों पर बेचने की तैयारी कर रहे किसान अपने आधार से मोबाइल फोन का नंबर लिंक करा लें। आधार से मोबाइल लिंक नहीं होने पर वह अपनी उपज एजेंसियों पर नहीं बेच सकेंगे। धान बिक्री के लिए किसानों को उप्र खाद्य एवं रसद विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा।
जनपद में इस वर्ष रबी उपज की डेढ़ लाख मीट्रिक टन से अधिक की रिकॉर्ड खरीद हुई है। खरीफ यानी धान की फसल की खरीदारी के लिए भी प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार से खरीफ उपज की बिक्री के लिए किसानों के ऑनलाइन पंजीकरण की प्रकिया शुरू हो गई है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी राकेश मोहन पांडेय ने बताया कि इस बार पंजीकरण के बावजूद केवल उन्हीं किसानों की उपज खरीदी जाएगी जिनका मोबाइल फोन नंबर आधार से लिंक हो। खरीद से पहले किसान के आधार लिंक मोबाइल फोन नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा।
ओटीपी सत्यापन के बाद ही उसकी उपज खरीदी जाएगी। धान की उपज बेचने के इच्छुक अपना पंजीकरण उप्र खाद्य एवं रसद विभाग के पोर्टल (www.fcs.up.gov.in) पर पंजीकरण कराएं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी राकेश मोहन पांडेय ने सभी किसानों से अपील की है कि पंजीकरण कराने के साथ ही आधार से मोबाइल नंबर अवश्य लिंक करा लें ताकि बिक्री के समय कोई समस्या नहीं उत्पन्न हो।