फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lidar survey approved for Khalilabad to Baitalpur third line

Gorakhpur News: खलीलाबाद से बैतालपुर तीसरी लाइन के लिए लिडार सर्वे को मंजूरी, यहां नहीं रुकेंगी ट्रेनें

Wed, 01 Mar 2023 12:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 01 Mar 2023 12:23 PM IST
सार

एनईआर सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे में इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार एवं विकास कार्य तेजी से चल रहा है। डोमिनगढ़- खलीलाबाद एवं कुसम्ही- बैतालपुर के बीच तीसरी रेल लाइन के लिए लिडार सर्वे की प्रक्रिया चल रही है। नामित एजेंसी के माध्यम से दो से तीन माह में सर्वे कार्य पूरा करा लिया जाएगा।

विज्ञापन
Lidar survey approved for Khalilabad to Baitalpur third line
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खलीलाबाद से बैतालपुर तक तीसरी लाइन के लिए लाइट डिटेंशन एंड रेजिंग सिस्टम (लिडार) सर्वे की मंजूरी रेल प्रशासन ने दे दी है। तीसरी रेल लाइन के बिछने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं होगा। इससे ट्रेनों को कैंट और नकहा स्टेशन पर रोकना भी नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड ने लाइन की क्षमता बढ़ाने के लिए खलीलाबाद से बैतालपुर तक फाइनल लोकेशन सर्वे की अनुमति पहले ही दे दी थी। अब इसके लिए बजट भी उपलब्ध करा दिया गया है। कुसम्ही-बैतालपुर मार्ग के लिए 59 लाख तथा डोमिनगढ़- खलीलाबाद के लिए करीब 60 लाख रुपये मिले हैं। धन मिलने के बाद रेलवे प्रशासन ने सर्वे प्रक्रिया शुरू करने की कवायद तेज कर दी है।
विज्ञापन


तीसरी लाइन बाराबंकी-गोरखपुर-छपरा रूट पर चलने वाली मालगाड़ियों के लिए फ्रेट काॅरिडोर साबित होगा। मालगाड़ियों के साथ यात्री ट्रेनों का संचालन भी दुरुस्त हो जाएगा। डोमिनगढ़- गोरखपुर-कुसम्ही लगभग 25 किमी मार्ग पर तीसरी रेल लाइन पहले से ही बिछ रही है। ज्यादातर काम हो चुका है, रामगढ़ताल पर तीसरे पुल का निर्माण भी तेज हो गया है। दिसंबर 2024 तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनईआर सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे में इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार एवं विकास कार्य तेजी से चल रहा है। डोमिनगढ़- खलीलाबाद एवं कुसम्ही- बैतालपुर के बीच तीसरी रेल लाइन के लिए लिडार सर्वे की प्रक्रिया चल रही है। नामित एजेंसी के माध्यम से दो से तीन माह में सर्वे कार्य पूरा करा लिया जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed