फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Leopard attacked to calf in maharajganj news update

इस गांव में फैला तेंदुए का आतंक, बछड़े को बनाया शिकार, ग्रामीणों में भय का माहौल

Sun, 08 Nov 2020 12:16 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कोठीभार (महराजगंज)।
संवाद न्यूज एजेंसी, कोठीभार (महराजगंज)। Published by: vivek shukla Updated Sun, 08 Nov 2020 12:16 PM IST
विज्ञापन
Leopard attacked to calf in maharajganj news update
तेंदुए के भय में ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में इन दिनों तेंदुए के आतंक से लोगं में भय का माहौल बना हुआ है। यहां सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के निचलौल रेंज के ग्राम सभा बड़हरा चरगहां के छावनी टोले में शनिवार की रात एक गन्ने के खेत में जंगल से भटककर एक तेंदुआ आ गया। इस दौरान तेंदुए ने एक बछड़े को अपना निवाला बना लिया। रविवार की सुबह खेत के तरफ गए किसानों ने दिखा तो वन विभाग को इसकी सूचना दी।

विज्ञापन


कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम सभा बड़हरा चरगहां के ग्राम प्राधान मकसूदन कुशवाहा ने बताया कि शनिवार की रात जंगल से भटक कर आए तेंदुए ने राधेश्याम के गन्ने के खेत में एक छुट्टा बछड़े को अपना शिकार बना लिया। रविवार की सुबह खेत की तरफ निकले ग्राम सभा निवासी टुनटुन सिंह, राम किशुन, प्रभु, विजयमान, राम बेलास, रतिभान व विजय की नजर गन्ने के खेत में मृत बछड़े के क्षत-विक्षत शव पर पड़ा तो सन्न रह गए।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान ने बताया कि पिछले छह माह के भीतर तेंदुए ने दर्जनों बकरियों, कुत्तों व बछड़ों को अपना शिकार बना चुका है, लेकिन वन विभाग की ओर से कोई ठोस उपाय नहीं किया गया। ऐसे में लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निचलौल रेंज के प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी डीएस तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी ग्राम प्रधान से मिली है। मौके पर संबंधित वन दरोगा व अन्य कर्मियों को भेजा गया है। साथ ही गांव वालों को सतर्कता बरतने की हिदायत भी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed