फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   lekhpal Complaint after Duda leaks list on Prime Minister Housing Scheme in gorakhpur

प्रधानमंत्री आवास योजना: लेखपाल करते हैं सत्यापन, डूडा लीक कर देता है सूची

Sat, 08 Feb 2020 12:28 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Sat, 08 Feb 2020 12:28 PM IST
विज्ञापन
lekhpal Complaint after Duda leaks list on Prime Minister Housing Scheme in gorakhpur
प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए सत्यापन कर रहे लेखपालों की परेशानी जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) ने बढ़ा दी है। लेखपाल प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए जिन पात्र और अपात्रों की सूची तैयार करते हैं, उनको डूडा सार्वजनिक कर देता है। परेशान लेखपालों ने जिला प्रशासन से इस संबंध में शिकायत की है।
विज्ञापन


शहर में प्रधानमंत्री आवास के पात्र लोगों के लिए डूडा की ओर से सत्यापन कराया जा रहा है। डूडा प्रशासन की ओर से सूची तैयार करने के बाद लेखपाल पात्र और अपात्रों का सत्यापन करते हैं। इसके बाद सर्वेयर इसकी जिओ टैगिंग करते हैं, लेकिन इसके लेखपालों द्वारा पात्र और अपात्रों की सूची डूडा कार्यालय की ओर से सार्वजनिक कर दी जाती है। जिसकी वजह से लेखपालों पर कई लोग अनावश्यक दबाव बनाने लगते हैं और अपात्रों को पात्र बनाने की मांग करने लगते हैं। प्रधानमंत्री आवास के लिए जिला प्रशासन की ओर से आयोजित बैठक में लेखपालों ने इस संबंध में शिकायत की। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से डूडा को इस सूची को लीक नहीं करने को हिदायत दी गई है। 
विज्ञापन

लेखपालों ने शिकायत की थी कि प्रधानमंत्री के आवासों का जो भी सत्यापन करते हैं उसकी रिपोर्ट लीक कर दी जाती है। यह मामला ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तक भी पहुंचा है, उन्होंने पीओ डूडा को इस संबंध में कार्रवाई के लिए कहा है।
- डॉ. संजीव दीक्षित, सदर तहसीलदार

बेतियाहाता पहुंचे डूडा के कर्मचारी
गोरखपुर। शुक्रवार को डूडा के कर्मचारी तेज कुमार कुछ अन्य कर्मचारियों के साथ बेतियाहाता मलिन बस्ती की इंद्रावती के घर पहुंचे। उन्होंने इंद्रावती से लिखित रूप में लिया कि उनसे प्रधानमंत्री आवास के लिए रुपये नहीं लिए गए हैं। बेतियाहाता पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने कहा डूडा कर्मचारियों ने दबाव डालकर उनसे इस आशय का पत्र लिया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी आप हमसे 7617566160 पर साझा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed