{"_id":"6228e12aa3268055717aeacf","slug":"lekhpal-caught-with-paper-of-evm-mashin-gorakhpur-news-gkp4294358102","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर : ईवीएम मशीन में चस्पा करने वाला पर्चा के साथ पकड़ा गया लेखपाल, डीएम ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर : ईवीएम मशीन में चस्पा करने वाला पर्चा के साथ पकड़ा गया लेखपाल, डीएम ने किया निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर : ईवीएम मशीन में चस्पा करने वाला पर्चा के साथ पकड़ा गया लेखपाल, डीएम ने किया निलंबित
- नायब तहसीलदार ने लेखपाल पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत दर्ज कराया केस
- जिलाधिकारी ने एडीएम न्यायिक को सौंपी प्रकरण की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। मतगणना स्थल एचआरपीजी कॉलेज गेट पर बुधवार को एक लेखपाल को सपा कार्यकर्ताओं ने रोक लिया। तलाशी ली तो लेखपाल के पास मौजूद रजिस्टर में आरओ के हस्ताक्षर युक्त ईवीएम मशीन में चस्पा करने वाला पर्चा मिला। जिसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर डीएम दिव्या मित्तल मौके पर पहुंच गईं। प्रशासन ने लेखपाल को निलंबित करके कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। जिलाधिकारी ने प्रकरण की जांच एडीएम न्यायिक को सौंपी है।
मंगलवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान के बाद सपा कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल आने-जाने वाले सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की गाड़ियों की तलाशी ले रहे हैं। बुधवार को दोपहर में लेखपाल नागेंद्र सिंह कुछ सामग्री लेकर मतगणना स्थल जा रहा था। शक के आधार पर सपा नेता व पूर्व प्रमुख मनोज राय ने उसे रोक लिया। लेखपाल की तलाशी ली तो एक रजिस्टर में ईवीएम मशीन में चस्पा करने वाला दो पर्चा मिला। यह पेपर कहां से आया, यह लेखपाल सपा कार्यकर्ताओं को नहीं बता सका। हालांकि प्रशासन द्वारा पुलिस में लिखाई गई रिपोर्ट में सपा कार्यकर्ताओं के जांच करने और पर्चा मिलने का जिक्र नहीं किया गया है।
खलीलाबाद के नायब तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि बुधवार को मतगणना स्थल एचआरपीजी कॉलेज में कंप्यूटर फीडिंग और बृहस्पतिवार को होने वाली मतगणना की तैयारी का कार्य किया जाना था। दोपहर में मुख्य गेट पर लाई गई सामग्री की जांच के समय लेखपाल नागेंद्र सिंह के जरिए लाए गए रजिस्टर में दो पेपर रखे हुए पाए गए, जो बीयू (बैलेट यूनिट) में लगाए जाने वाले व टेंडर वोट के लिए प्रयोग किए जाने वाले प्रकार के थे। उक्त प्रकरण में डीएम ने जांच एडीएम न्यायिक को सौंपी है। लेखपाल द्वारा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरती गई। नायब तहसीलदार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि इस मामले में लेखपाल नागेंद्र सिंह के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। जबकि एसडीएम सदर नवीन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि निर्वाचन जैसे कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में लेखपाल नागेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन
निष्पक्ष कराई जाए मतगणना : गौहर
तीनों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना निष्पक्ष कराया जाना चाहिए। स्थानीय प्रशासन पर उन्हें पूरा भरोसा है। पार्टी की तरफ से दो अधिवक्ता भी मतगणना में मौजूद रहेेंगे। यह सरकार हार मान चुकी है और वह कुछ भी गड़बड़ी करा सकती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी यही अंदेशा जताया है।
गौहर अली खां, जिलाध्यक्ष सपा