फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Left home and went abroad to earn money village land sold by fraudsters

Gorakhpur News: घर छोड़कर कमाने गए परदेस, गांव की जमीन जालसाजों ने बेच दी

Wed, 24 Jan 2024 04:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 24 Jan 2024 04:25 PM IST
सार

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि जालसाजी के मामलों में पुलिस केस दर्ज कर लगातार कार्रवाई कर रही है। दूसरे की जमीन बेचने वाले पर केस दर्ज कर जेल भेजने के साथ ही पुलिस ने गैंगस्टर तक लगाया है।

विज्ञापन
Left home and went abroad to earn money village land sold by fraudsters
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

 अगर आप परदेस कमाने गए हैं और गोरखपुर में आपकी जमीन है तो इसकी जांच करा लें कि कहीं उसे भूमाफिया ने बेच तो नहीं दिया। ऐसे कई मामले सामने आने के बाद पुलिस जालसाजों पर सख्त कार्रवाई कर रही है, लेकिन सतर्कता जरूरी है। इतना तो तय है कि एक बार केस में फाइल फंस गई तो खुद की जमीन को अपना साबित कर पाने की प्रक्रिया लंबी हो जाएगी।

विज्ञापन


जिले में जालसाजों पर पुलिस तेजी से कार्रवाई कर रही है तो इस तरह के मामले भी सामने आने लगे हैं। लंबे समय से लोगों की जमीन पर कब्जा है और उन्हें इसकी भनक तब लगती है, जब वह वर्षों बाद पैतृक गांव पर आते हैं।
विज्ञापन


गोरखपुर में विकास की रफ्तार बढ़ने पर जमीनों की कीमत आसमान छू रही है। लिहाजा वर्षों पहले जिले को छोड़कर कमाने गए लोगों को अपनी पैतृक जमीन की याद आ गई और वह लौटकर आ रहे हैं तो फिर उन्हें पता चल रहा है कि उनकी जमीन की कीमत लगाकर भू माफिया ने बच दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: काउंटर से नहीं एजेंसी से बुक होगा ट्रेन का टिकट, गणतंत्र दिवस के बाद होगी शुरू
 

इस तरह के कई मामले हाल के दिनों में सामने आए हैं, जिसमें पुलिस ने केस दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है। कई ऐसे भी लोग हैं जो फोन पर या फिर ऑनलाइन खतौनी देखकर पुलिस से संपर्क कर अपनी जमीन को बचाने की गुहार लगा रहे हैं। बड़ी बात यह कि जालसाज दूसरे की जगह पर किसी दूसरे का उसी नाम से आधार कार्ड बनवाकर जमीन का बैनामा आसानी से करा ले रहे हैं। कई मामले तो ऐसे भी हैं, जिसमें खारिज दाखिल के समय आपत्ति दाखिल करने पर मामला खुलकर सामने आया है।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि जालसाजी के मामलों में पुलिस केस दर्ज कर लगातार कार्रवाई कर रही है। दूसरे की जमीन बेचने वाले पर केस दर्ज कर जेल भेजने के साथ ही पुलिस ने गैंगस्टर तक लगाया है। पुलिस ने ऐसे आरोपियों की अपराध से अर्जित संपत्तियों को भी जब्त किया है।

इसे भी पढ़ें: मां-बेटे ने फर्जी दस्तावेज देकर कराया 4.45 करोड़ का लोन, बैंककर्मियों ने खोजबीन की तो खुला भेद

केस एक
गुलरिहा थाने के जैनपुर गांव निवासी जमीन मालिक बाहर रहते हैं। उनका कोई अता पता गांव वालों को नहीं मालूम। उनके नाम की जमीन को गांव के ही उसी नाम के जालसाज प्रह्लाद ने कूट रचित दस्तावेज तैयार कर बेच दिया। गांव के एक शख्स को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर गुलरिहा पुलिस जालसाजों पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।

केस दो
झंगहा पुलिस ने 15 सितंबर को जालसाजी के आरोप में जय कुमार को जेल भिजवाया था। उसने अपने ही गांव के एक आदमी से 40 लाख रुपये की जालसाजी की थी। पीड़ित प्रसिद्ध बाहर रहते थे और अपने गांव के पास ही जमीन के सिलसिले में जय कुमार से संपर्क किए थे। बाद में रुपये लेने के बाद भी जमीन की हेराफेरी कर जय कुमार ने जालसाजी कर ली थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भिजवाया था।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में जमकर हुई आतिशबाजी फिर हवा में घुल गया काला जहर

केस तीन
झंगहा के गहिरा गांव के रहने वाले प्रेम नारायण राय अरुणाचल प्रदेश में शिक्षक हैं। यहां गांव की उनकी पूरी जमीन पर कब्जा हो चुका है। अब वह पैतृक जमीन को वापस पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कमिश्नर, डीएम से लेकर शासन के आला अफसरों तक को प्रार्थनापत्र दे चुके हैं, लेकिन अब भी उनकी जमीन वापस नहीं मिल सकी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed