{"_id":"63cf90209ee1e2057c09885f","slug":"laxman-to-janardhan-jyoti-will-get-rani-lakshmi-bai-award-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जनार्दन को लक्ष्मण, ज्योति को मिलेगा रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जनार्दन को लक्ष्मण, ज्योति को मिलेगा रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार
Tue, 24 Jan 2023 01:34 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 24 Jan 2023 01:34 PM IST
सार
जनार्दन सिंह यादव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 1992 में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में पांचवां स्थान एवं 2003 में कजाकिस्तान में आयोजित एशिया कप में चौथा स्थान हासिल किया। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्तर पर 1989 में नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में 2000 व 2003 में रजत पदक एवं 2001 में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
ज्योति और जनार्दन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से पूर्वोत्तर रेलवे के दो खिलाड़ियों को 24 जनवरी को खेल पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने पूर्वोत्तर रेलवे के कुश्ती कोच (फ्री स्टाइल) जनार्दन सिंह यादव को लक्ष्मण पुरस्कार एवं हैंडबॉल खिलाड़ी ज्योति शुक्ला को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार के लिए नामित किया है।
विज्ञापन
जनार्दन सिंह यादव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 1992 में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में पांचवां स्थान एवं 2003 में कजाकिस्तान में आयोजित एशिया कप में चौथा स्थान हासिल किया। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्तर पर 1989 में नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में 2000 व 2003 में रजत पदक एवं 2001 में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। इसके अतिरिक्त 2006 में यश भारती पुरस्कार तथा 2000, 2001 व 2003 में 03 बार उत्तर प्रदेश केसरी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
हैंडबॉल खिलाड़ी ज्योति शुक्ला ने चौथे क्लब लीग चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया। 2018 में जकार्ता में आयोजित 18वें एशियन गेम्स एवं जापान में आयोजित 17वें एशियन चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व किया। 2019 में 13वें साउथ एशियन गेम्स, नेपाल में स्वर्ण पदक एवं 2022 में 19वें एशियन चैंपियनशिप, कोरिया में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए उम्दा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष योगेश मोहन, महासचिव पंकज कुमार सिंह, हैंडबॉल सचिव कृष्ण चन्द्र सिंह, कुश्ती सचिव जय प्रकाश सिंह, सहायक क्रीड़ा अधिकारी एवं कुश्ती के मुख्य कोच चंद्र विजय सिंह एवं महिला हैंडबॉल टीम के कोच अरविन्द कुमार यादव ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।