फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   latest gorakhpur weather update news

गोरखपुर मौसम: मानसून की हो चुकी है विदाई, दो दिन और हो सकती है हल्की से मध्यम बारिश

Tue, 19 Oct 2021 03:28 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 19 Oct 2021 03:28 AM IST
सार

यूपी में मानसून की विदाई हो चुकी है, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना है।  ऐसे में रिमझिम बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
latest gorakhpur weather update news
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में मानसून की वापसी हो चुकी है, लेकिन अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है। आने वाले दो दिन भी हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, राजस्थान के बाद अब उत्तरप्रदेश से भी मानसून की वापसी हो चुकी है। फिलहाल पोस्ट मानसून (मानसून के बाद) बारिश हो रही है। इसकी वजह है अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र। इस कारण पश्चिमी बंगाल, झारखंड, बिहार के अलावा पूर्वी उत्तरप्रदेश में भी बारिश हो रही है। कृषि विज्ञान केंद्र बेलीपार के कृषि मौसम विशेषज्ञ डॉ. नितीश कुमार पांडेय ने बताया कि फिलहाल पोस्ट मानसून बारिश हो रही है।
विज्ञापन


वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसकी वजह से आने वाले दो दिनों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ हो सकता है। अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 29 से 33 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed