Corona in Gorakhpur: गोरखपुर में चार डॉक्टर समेत 211 पॉजिटिव मिले, एक बुजुर्ग की मौत
- जिला अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी और छह साल का बेटा भी संक्रमित
- 3194 हुई पॉजिटिव केसों की संख्या, 69 संक्रमितों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दूसरी बार जिले में संक्रमितों की संख्या 200 पार पहुंची है। इससे पहले 238 मरीज एक दिन में सर्वाधिक मिले चुके हैं। शुक्रवार को 211 नए मरीज मिले हैं। साथ ही एक संक्रमित बुजुर्ग की मौत भी हुई है।
इन मरीजों में दो निजी डॉक्टर और दो सरकारी डॉक्टर समेत हेड पोस्ट ऑफिस के 25 कर्मी शामिल हैं। इसके बाद से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3194 पहुंच गई है। इनमें 1480 एक्टिव मरीज है। जबकि 640 मरीज होम आइसालेट में ठीक हो चुके हैं। मौत का आकड़ा 69 पहुंच गया है।
सीएमओ कार्यालय तक कोरोना संक्रमण पहुंच चुका है। सीएमओ समेत दो एडिशनल सीएमओ कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। शुक्रवार को दो सरकरी और दो निजी अस्पताल के डॉक्टर और संक्रमित मिले हैं। इनमें एक सरकारी डॉक्टर की पत्नी और छह साल का बेटा भी शामिल हैं। इसके अलावा शहर में हेड पोस्ट ऑफिस के एक साथ 25 कर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद से कार्यालय में हड़कंप मच गया है।
गोरखनाथ क्षेत्र में सात, नंदानगर दो, बिछिया 10, अंधियारी बाग एक, बंसतपुर दो, जिला अस्पताल का एक कर्मी, खूनीपुर दो, शाहपुर, इलाहीबाग एक, जाफरा बाजार दो, कालेपुर एक, तारामंडल एक, रोडवेज के दो कर्मी, राजेंद्र नगर तीन, गीता वाटिका दो, अस्थायी जेल चार, मोहद्दीपुर तीन, नथमलपुर, पहाड़पुर, सिधारीपुर, दीवान बाजार, झारखंडी, जंगल सलिक राम, चरन लाल चौक में एक-एक, बेतियाहाता पांच, चांदपुर कॉलोनी दिलेकाजपुर, पैडलेगंज, वार्ड नंबर-58, आर्यनगर, सिविल लाइन, शास्त्रीपुरम, राजनगर, इस्मालपुर, त्रिलोकपुर में एक-एक, मियां बाजार दो, रुस्तपुर एक, चुन्नीपुर एक, रायगंज एक, पुराना गोरखपुर तीन, शास्त्रीनगर, जटेपुर और सदर में एक-एक मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमित के परिजनों और उनके संपर्क में आने वाले मरीजों की कोरोना जांच कराई जाएगी।
इन ग्रामीण इलाकों में मिले मरीज
शहर के अलावा बांसगांव के उनवल में एक, परसिया दो, बांसगांव एक, भटौली बाजार एक, बड़हलगंज एक, भटहट के सरैया में पांच, तरकुलही में एक, कैंपियरगंज के धर्मपुर में दो, चौमुखा तीन, कैंपियरगंज तीन, चरगांवा के सेमरा, गुलहरिया, यादव टोला में एक-एक, विकास नगर दो, पादरी बाजार चार, गगहा एक, गोला के भिउन में एक, जंगल कौड़िया के मंडारो में एक, पाली के रिहुआखोर में एक, पिपराइच में दस, पिपरौली के गीडा में सात, नेवास में दो, पिपरौली दो, सहजनवां के केशोपुर में दो, सरदारनगर में तीन मरीज मिले हैं।
बशारतपुर में एक ही परिवार के आठ लोग संक्रमित
बशारतपुर के क्रिश्चियन कॉलोनी में रहने वाले एक ही परिवार के आठ लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें बुजुर्ग समेत कई युवा भी हैं। इसी मोहल्ले के तीन अन्य लोग भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके अलावा बिछिया के एक ही परिवार के तीन लोग, इसी मोहल्ले के एक ही परिवार के दो लोग, गोरखनाथ क्षेत्र के एक ही परिवार के दो मासूम, पिपरौली के एक ही परिवार के चार लोग, आईजीएल गीडा के तीन कर्मी, गीडा थाने के तीन कर्मी, नेवास में एक ही परिवार के दो लोग, सरैया में एक ही परिवार के पांच लोग, बांसगांव के चांदी के एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित मिले हैं।
बुजुर्ग की घर में हुई कोरोना संक्रमण से मौत
मोहद्दीपुर इलाके में रहने वाले 72 वर्षीय बुजुर्ग की कुछ दिनों पूर्व तबीयत खराब हुई। परिजनों ने एहतियात के तौर पर कोरोना की जांच निजी लैब में कराई। इस बीच शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विभाग के मुताबिक बुजुर्ग को किडनी की बीमारी थी, जिसका इलाज काफी दिनों से चल रहा था।
सांसद ने एंटी जन किट से कराई जांच, रिपोर्ट निगेटिव
सांसद रवि किशन ने अपने आवास पर अपने सहयोगियों के साथ एंटी जन किट से कोरोना की जांच कराई। सांसद समेत उनके 25 अन्य सहयोगियों की रिपोर्ट एंटी जन किट से निगेटिव आई है। एहतियात के तौर पर नमूना आरटीपीसीआर से जांच के लिए बीआरडी भेजा गया है। जांच करने वाली टीम में फार्मासिस्ट सुशील कुमार सिंह, सुजीत कुमार सिंह, लैब टेक्नीशियन संदीप कुमार और उनकी पूरी टीम रही। सांसद ने टीम के प्रति आभार भी जताया। बता दें कि सांसद के प्रतिनिध समरेंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को पॉजिटिव आई थी।