Gorakhpur News: मकान मालिक की पत्नी चला रही थी सेक्स रैकेट, पुलिस ने किया खुलासा
पूछताछ में युवकों ने बताया कि एक महिला बाहर से लड़की व महिलाओं को बुलाकर सेक्स कराती है। हम लोगों को उनकी फोटो भेजती है जिसमें से हम लोग पसंद करके आर्डर करते हैं। पसंद आने पर महिला के पति व उनका ड्राइवर हम लोगों तक अपनी गाड़ी से पहुंचाते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र में पुलिस की छापेमारी में पाइप के गोदाम के पीछे एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। छापेमारी के समय भागते हुए दो युवकों में से एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। वही कमरों की तलाशी में दो युवक महिलाओं के साथ आपत्ति जनक स्थिति में पकड़े गए। पुलिस ने चारो युवकों एवं तीनों महिलाओं को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तीनों महिलाओं में एक महिला की पहचान स्थानीय निवासी के रूप में हुई है। जो अपने पति के साथ मिलकर अपने ही घर में सेक्स रैकेट चलाती थी।
मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के बनगाई गांव में प्रकाश पाइप गोदाम के पीछे एक घर में सेक्स का अनैतिक व्यापार होता चल रहा था। रविवार की शाम पांच बजे किसी ने 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना के समय सीओ चौरीचौरा मानुष पारिख प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा मनोज कुमार पांडेय भटहट क्षेत्र में भ्रमण पर थे। सूचना पाकर बनगाई गांव में पहुंचकर मकान पर छापा मारकर चार पुरुष तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए युवकों ने पुलिस को क्या बताया
पूछताछ में युवकों ने बताया कि एक महिला बाहर से लड़की व महिलाओं को बुलाकर सेक्स कराती है। हम लोगों को उनकी फोटो भेजती है जिसमें से हम लोग पसंद करके आर्डर करते हैं। पसंद आने पर महिला के पति व उनका ड्राइवर हम लोगों तक अपनी गाड़ी से पहुंचाते हैं।
पति पत्नी लड़की पसंद आने पर तय करते थे रेट
पकड़ी गई महिलाओं ने पुलिस पूछताछ में बताया कि आरोपी महिला और उसके पति हम लोगों को दिखा कर रेट तय करते हैं। हमको एक बार के लिए 900 से 1000 मिलते हैं। अक्सर यहां पर हम व अन्य महिलाएं भी आती हैं और एक दिन में कम से कम तीन से चार लोगों के साथ जाना पड़ता है। जो पैसा इकट्ठा होता है वह तीन-चार दिन बाद लेकर हम चले जाते हैं।