फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   land worship for amrit sarovar

परसियां तिवारी में अमृत सरोवर के लिए हुआ भूमि-पूजन

Wed, 01 Jun 2022 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
land worship for amrit sarovar
परसियां तिवारी में अमृत सरोवर के लिए हुआ भूमि-पूजन
विज्ञापन

बरहज। क्षेत्र के परसियां तिवारी गांव में बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अमृत सरोवर के लिए भूमि पूजन किया गया। जबकि अधिकारियों ने खेल मैदान के लिए जमीन का चिह्नांकन किया।
शासन के निर्देश पर क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाका और बीडीओ चंद्रभूषण यादव ने पंडित जेपी तिवारी के मंत्रों के बीच विधि-विधान से अमृत सरोवर की भूमि का पूजन किया। अधिकारियों ने बताया कि 45 लाख की लागत से करीब डेढ़ एकड़ भूमि पर अमृत सरोवर बनाया जाएगा। यहां पशु-पक्षियों के लिए पानी के साथ ही लोगों को आकर्षित करने के लिए सुंदरीकरण कराया जाएगा। सरोवर पर रैंप, सीढ़ी, मोटरबोट, विद्युत प्रकाश, हरियाली के लिए पेड़-पौधों सहित बैठने के लिए बेंच आदि की व्यवस्था कराई जाएगी। इस दौरान एडीओ पंचायत हरेंद्र सिंह, सचिव पूर्णिमा यादव, अजीत विक्त्रस्म सिंह, संजय कुमार, प्रधान नीतू तिवारी, धीरेंद्र तिवारी, रमापति तिवारी, प्रमोद सिंह, सतीश यादव, अभय यादव, कृष्ण मोहन पाठक, मोहन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अमृत सरोवर बनने से नहीं होगी पानी की कमी : सांसद
रामपुर बुजुर्ग (देवरिया)। बनकटा विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर बुजुर्ग के राजस्व ग्राम मुड़घरा में बुधवार को क्षेत्रीय सांसद रवींद्र कुशवाहा ने वैदिक मंत्रोच्चाण के साथ भूमि पूजन किया। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार की इस योजना से जल का स्तर नीचे नहीं जाएगा। इससे सूखे का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने ग्राम प्रधान से सरोवर के किनारे राष्ट्रीय पर्व पर झंडारोहण के लिए भी मंच का निर्माण कराने के लिए कहा जाए। गांव के किसी स्वतंत्रता ग्राम सेनानी के नाम पर अमृत सरोवर का नाम रखने की गुजारिश की। खंड विकास अधिकारी निरंकार मिश्र ने कहा कि अमृत सरोवर के चारों तरफ सोलर लाइट, बैठने के लिए बेंच और टहलने के लिए इंतजाम किया जाएगा। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी रविंद्र कुमार, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार, सचिव नागेश प्रताप सिंह, सफाईकर्मी अनिल गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, राकेश ठाकुर, सूरज राम, ग्राम रोजगार सेवक मनु मिश्र, इस अख्तर अंसारी, मुरारी जी मिश्रा, संतोष यादव, ओमप्रकाश तिवारी, शंकर जी मद्धेशिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed