फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   land mafia sold 25 acres of valuable land in Mahadev Jharkhandi number three at Gorakhpur

भू-माफिया ने बेच दी 25 एकड़ कीमती जमीन: झटका खाने के बाद सख्त हुआ प्रशासन, तेज हुई सीलिंग की जमीन की निगरानी

Wed, 29 Dec 2021 02:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 29 Dec 2021 02:10 PM IST
सार

भू-माफिया ने महादेव झारखंडी नंबर तीन में कीमती जमीन बेच दी है। मामला सामने आने के बाद तहसील प्रशासन अब डुगडुगी पिटवा कर सीलिंग की जमीन नहीं खरीदने के लिए जागरूक कर रहा है।

विज्ञापन
land mafia sold 25 acres of valuable land in Mahadev Jharkhandi number three at Gorakhpur
गोरखपुर शहर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में हलका लेखपाल समेत सदर तहसील प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा रहा और भू-माफिया ने महादेव झारखंड टुकड़ा नंबर तीन में सीलिंग की दो-पांच नहीं बल्कि करीब 25 एकड़ कीमती जमीन बेच दी। जमीन लेने वाले करीब 200 लोगों की पहचान हो गई है। यह संख्या 500 के करीब पहुंच सकती है।

विज्ञापन


मामला प्रकाश में आने के बाद प्रशासन ने कुछ भू-माफिया पर मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही अतिरिक्त सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। सदर तहसील प्रशासन की टीम क्षेत्र में मुनादी कराकर लोगों को सीलिंग की जमीन नहीं खरीदने के लिए आगाह कर रही है। साथ ही सीलिंग की जमीन पर मकान बनवाने वालों को अपने दस्तावेज की जांच कराने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन


प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि जब सीलिंग की जमीनों की खरीद-फरोख्त हो रही थी तो हलका लेखपाल समेत तहसील के कई अन्य जिम्मेदारों को भी इसकी जानकारी थी, मगर किसी ने आगे बढ़कर सख्ती नहीं की। अब जबकि डीएम ने मामले का संज्ञान लिया है तो तहसील प्रशासन भी सक्रिय हो गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जमीन लेने वाले ज्यादातर लोगों को भी यह जानकारी नहीं हो पाई कि जमीन सीलिंग की है। इनमें कई पूर्व सैनिक भी हैं। लाखों रुपये खर्च करने के साथ ही अब जमीन भी हाथ से जाने का सभी को भय सता रहा है। कानूनी कार्रवाई की जो तलवार लटक रही है, वह अलग।  

बता दें कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनू दुबे ने डीएम विजय किरन आनंद को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी कि न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन होने के बाद भी भू-माफियाओं द्वारा सीलिंग की जमीन की रजिस्ट्री की जा रही है। डीएम ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था।

500 लोगों को बेची गई जमीन, 200 चिह्नित

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर द्वारा की गई जांच में पाया गया कि पवन प्रापर्टी डीलर व कॉलोनाइजर के संचालक रामलाल पासवान उनकी पत्नी इमरती देवी, भाई रमाशंकर व जगदीश यादव पत्नी आशा देवी द्वारा कूट रचित दस्तावेज तैयार कराकर करीब 25 एकड़ जमीन, लगभग 500 लोगों को बेच दी गई है। इनमें से 200 को चिह्नित भी कर लिया गया है। बाकी के अभिलेखों की जांच कराई जा रही है। सदर तहसीलदार बृजमोहन शुक्ला के नेतृत्व में टीम ने गत सोमवार को महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर 3 में मुनादी कराई। लोगों से कहा कि संबंधित लोग अपनी जमीनों के दस्तावेज लाकर जांच करा लें कि उनकी जमीन सीलिंग की तो नहीं है न।
 
डीएम विजय किरन आनंद ने बताया कि सीलिंग की जमीन कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्ती की जा रही है। कुछ पर एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। सीलिंग की जमीन की निगरानी तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। जमीन से जुड़ी जरूरी जानकारी रजिस्ट्री कार्यालय को भी मुहैया कराई गई है। लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। जिन लोगों ने जमीन खरीदा है, उन्हें भी यह जानकारी नहीं थी कि जमीन सीलिंग की है।  इनमें कई पूर्व सैनिक भी है । जमीन खरीदने वालों पर कार्रवाई नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed