फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   land dispute in arrest

Gorakhpur News: सरकारी जमीन पर आंबेडकर की प्रतिमा रखने का प्रयास, चार गिरफ्तार

Thu, 03 Aug 2023 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
land dispute in arrest
भटहट (गोरखपुर)। गुुलरिहा इलाके के बूढ़ाडीह में अन्नपूर्णा भवन के लिए चयनित सरकारी जमीन पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की कोशिश की गई। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रतिमा को हटवा दिया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, गांव का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने के आरोप में 150 लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बूढ़ाडीह में अन्नपूर्णा भवन निर्माण के लिए नवीन परती की भूमि का चयन किया गया है। उसी भूमि पर बुधवार की सुबह कुछ लोगों ने ईंट का चबूतरा बनाकर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। थोड़ी ही देर में मामला पूरे गांव में फैल गया। ग्राम प्रधान सुरेंद्र कुमार ने मामले की जानकारी लेखपाल आशुतोष सिंह को दी। लेखपाल ने मामले की सूचना गुलरिहा पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस बल के साथ लेखपाल घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान राजस्व कर्मियों व प्रतिमा रखने के आरोपियों के बीच बहस होने लगी। पुलिस के कड़ा रुख अपनाने पर लोग प्रतिमा हटाने पर राजी हो गए। पुलिस की मौजूदगी में सरकारी जमीन खाली कराने के बाद तत्काल जेसीबी से अन्नपूर्णा भवन की नींव की खोदाई शुरू करा दी गई। उपनिरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि प्रतिमा रखकर गांव में अशांति फैलाने वाले प्रशांत, मदन कुमार, देवानंद, आदित्य को गिरफ्तार कर शांति भंग की कार्रवाई की गई है। मामले में करीब 150 लोगों को पाबंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed