फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Laksh championship organized by Lakshya Sports Academy from 14 february

गोरखपुर की सरजमीं पर सितारे बिखेरेंगे चमक, प्रदेश की आठ दिग्गज टीमों के बीच होगा 'क्रिकेट महासंग्राम'

Sat, 06 Feb 2021 09:36 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 06 Feb 2021 09:36 AM IST
विज्ञापन
Laksh championship organized by Lakshya Sports Academy from 14 february
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर में लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से आयोजित लक्ष्य चैंपियंस ट्रॉफी राज्य स्तरीय प्राइजमनी प्रतियोगिता का आगाज 14 फरवरी को रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर होगा। 21 फरवरी तक चलने वाली प्रतियोगिता में प्रदेश की आठ दिग्गज टीमों के बीच मुकाबला होगा। विजेता टीम को 75 हजार नकद तो उपविजेता को 50 हजार नकद और ट्राफी प्रदान की जाएगी। आकर्षण का केंद्र रणजी खेल चुके सितारे होंगे।

विज्ञापन


लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी के अध्यक्ष डॉ. राजेश यादव और सचिव डॉ. त्रिलोक रंजन ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि एकेडमी की ओर से ऑल इंडिया प्राइजमनी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। मगर कोविड की वजह से इस बार प्रतियोगिता राज्य स्तरीय होगी।
विज्ञापन


सभी मैचों को सजीव प्रसारण यू ट्यूब चैनल पर किया जाएगा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ की ओर से बीसीसीआई के अंपायर और स्कोरर की सूची भी आयोजन समिति को भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

योगेश्वर सिंह की स्मृति में मिलेगा मैन ऑफ द मैच

Laksh championship organized by Lakshya Sports Academy from 14 february
लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी के अध्यक्ष डॉ. राजेश यादव और सचिव डॉ. त्रिलोक रंजन - फोटो : अमर उजाला।

सचिव डॉ. त्रिलोक रंजन ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति मैन ऑफ द मैच का पुयोगेश्वर सिंह की स्मृति में मिलेगा मैन ऑफ द मैचरस्कार योगेश्वर सिंह की स्मृति में प्रदान किया जाएगा। इसके साथ सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और गेंदबाज का भी चुनाव किया जाएगा।

इन टीमों के बीच होंगे मुकाबले
पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ, मंडल क्रिकेट एसोसिएशन गोरखपुर, मेरठ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और मेजबान लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed