पाकिस्तान का महिमामंडन करने वाली शिक्षिका निलंबित, जांच कमेटी गठित
- नोटिस का एक सप्ताह में जवाब मांगा गया, स्कूल प्रबंधन ने लिखा आपका कृत्य राष्ट्रद्रोह की तरफ ले जाता है
- मामले में कार्रवाई की सूचना एडी बेसिक, डीआईओएस और बीएसएस को दी गई
- खुफिया एजेंसियों ने नजरें गड़ाईं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल गोरखनाथ में कक्षा 4-ए के बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाने के दौरान पाकिस्तान का महिमा मंडन करने वाली क्लास टीचर शादाब खानम को शनिवार को निलंबित कर दिया गया। साथ ही शादाब के ऑनलाइन पढ़ाने पर रोक लगा दी गई।
स्कूल प्रबंधक गोरख सिंह का कहना है कि शिक्षिका को नोटिस देकर एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है। इसमें कहा गया है कि आपका (शादाब खानम) कृत्य राष्ट्रद्रोह की तरफ ले जाता है। क्यों न आपके खिलाफ अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाए?
जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल के कक्षा चार-ए के बच्चों को गत शुक्रवार को अंग्रेजी पढ़ाने के दौरान क्लास टीचर ने पाकिस्तान का महिमा मंडन किया था। पाकिस्तान हमारी मातृभूमि, पाकिस्तानी पायलट और सेना में भर्ती जैसे उदाहरणों के जरिए नाउन को समझाने की हरकत की थी।
क्लास टीचर के इस कृत्य को अभिभावकों ने पाकिस्तान के पक्ष में बच्चों के ब्रेनवाश करने की साजिश राष्ट्रद्रोह करार दिया था और पूरे मामले की जानकारी स्कूल प्रबंधन को दी थी। आरोप था कि क्लास टीचर मासूम बच्चों का ब्रेनवॉश कर रही थीं। इसके पीछे गहरी साजिश हो सकती है।
ये था मामला
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्कूल प्रबंधन ने जांच के लिए एक कमेटी का गठित की है। इसकी रिपोर्ट जल्द आएगी। स्कूल प्रबंधन ने अब तक क्या कार्रवाई की, इसकी जानकारी एडी बेसिक, डीआईओएस और बीएसएस को भी दी है।
स्कूल प्रबंधक का कहना है कि शिक्षिका का कृत्य अनुचित है। इसे किसी भी सूरत में सही नहीं ठहराया जा सकता है। शिक्षिका का जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पढ़ाई के व्हाट्स एप ग्रुप से पाकिस्तान से संबंधित पाठ्यसामग्री को भी हटा दिया गया है।
शिक्षिका शादाब खानम ने पढ़ाई के दौरान अपने मोबाइल नंबर से पीडीएफ फाइल व्हाट्स एप ग्रुप पर भेजा था। इसमें लिखा था कि मैं भी पाकिस्तान आर्मी ज्वाइन करूंगा( i will join pak army), पाकिस्तान हमारी प्यारी मातृभूमि (Pakistan is our dear homeland) और पाकिस्तानी पायलट (Rashid minhas was a brave soldier) बहादुर सिपाही बताया था।
गले नहीं उतर रहा शिक्षिका का तर्क, साजिश का इशारा
डीआईओएस ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि स्कूल प्रबंधन से रिपोर्ट तलब की गई है। यह मामला बेहद गंभीर है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई है। राष्ट्रविरोधी प्रयासों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। इसकी गहनता से जांच जरूरी है।
स्कूल एसोसिएशन ने भी जताई चिंता
पाकिस्तान के महिमा मंडल का मामला सामने आने के बाद से स्कूल एसोसिएशन ऑफ गोरखपुर ने भी चिंता जताई है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है की कक्षा में क्या पढ़ाया जाता था, यह सिर्फ बच्चे को पता रहता था। अब ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है। सब कुछ माता-पिता की निगाह में है। इस तरह की गलती भारी पड़ेगी।
ऑनलाइन पढ़ाई में राष्ट्रविरोधी गतिविधि और कुछ भी आपत्तिजनक न हो, इसका ख्याल हर प्रबंधतंत्र को रखना होगा। पूरे सिस्टम की मानीटरिंग की जरूरत है। पढ़ाई के जो भी व्हाट्स एप व वेबकास्ट ग्रुप बने हैं, उसमें स्कूल प्रबंधक या फिर प्रिंसिपल को जोड़ा जाना चाहिए। ऐसा हुआ तो इस तरह की घटनाओं से बचा जा सकेगा। निगरानी प्लेटफार्म को और मजबूत बनाने की जरूरत है।