फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   lady made ruckus in sp office

एसपी कार्यालय पर महिला ने किया हंगामा

Mon, 19 Oct 2020 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
lady made ruckus in sp office
एसपी कार्यालय पर महिला ने किया हंगामा
विज्ञापन

देवरिया। एसपी कार्यालय के गेट पर सोमवार की सुबह एक महिला ने पति के साथ न जाने को लेकर डेढ़ घंटे तक हंगामा किया। दोनों को समझौते के लिए बुलाया गया था। मौके पर उसकी मां भी उसके साथ थी। गांव की महिलाओं ने महिला को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह पति के साथ जाने को तैयार नहीं हुई।
उधर, पति का आरोप है कि उसकी सास एवं सालों ने उसकी पत्नी को एक लाख रुपये में 60 वर्षीय एक व्यक्ति को बेच दिया है। इसमें वहां के ग्राम प्रधान की भी भूमिका है। उसने इस मामले की पुलिस से शिकायत भी की है, लेकिन इसके बावजूद वह पत्नी को साथ रखने को तैयार है।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना क्षेत्र के पहाड़पुर टोला रोहिया निवासी एक शख्स बहरीन में नौकरी करते हैं। उनका मकान गोंडा की तरबजगंज तहसील में भी है। 1997 में उनकी शादी कुशीनगर के हाटा क्षेत्र के भीसवा बाजार में हुई है। उनकी पांच संतानें हैं। सबसे बड़ी बेटी 17 साल की है। पहले उनका परिवार गोंडा में रहता था। बाद में वे गांव आ गए। 20 दिन पूर्व उन्हें बच्चों ने सूचना दी कि मां को नानी अपने घर लेकर चली गई हैं। मामा व ग्राम प्रधान की मदद से उन्होंने मां को प्रयागपुर स्थित एक व्यक्ति को बेच दिया है। इससे हतप्रभ वह 11 अक्तूबर को बहरीन से लौट आए। बकौल पति, उन्होंने पत्नी को घर लाने के लिए काफी मान-मनौव्वल की, लेकिन वह तैयार नहीं हुई। सोमवार को इस मुद्दे को लेकर दोनों एसपी कार्यालय पहुंचे। वहां भी पति ने पत्नी को मनाने की कोशिश की, लेकिन वह राजी नहीं हुई। कई बार तो उसने समझा रहे लोगों और खुद अपने बच्चों को मारने के लिए पत्थर उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल ने बताया कि मेरे सामने प्रकरण नहीं आया है। मामला अगर शिकायत प्रकोष्ठ में लंबित है तो इसकी जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

सास बोली, दामाद के भाई करते हैं शोषण
एसपी कार्यालय के पास मौजूद सास ने आरोप लगाया कि दामाद के चार भाई हैं। वे उनकी बेटी का शोषण करते हैं। जब उन्हें यह बात पता चली तो वह बेटी को लेकर घर चर्ली आइं। उन्होंने बेटी को प्रयागपुर के एक बुजुर्ग व्यक्ति के हाथों बेचने के आरोपों से इंकार कर दिया। उधर, दामाद का कहना है कि उसकी सास उनके भाइयों पर आधारहीन आरोप लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed