फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Labour died during return from mumbai at sant kabir nagar

लॉकडाउन में काम न मिलने पर मुंबई से घर लौट रहा था मजदूर, नहीं पता था रास्ते में मिलेगी ऐसी मौत

Wed, 13 May 2020 05:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, हरिहरपुर (संतकबीरनगर)।
अमर उजाला ब्यूरो, हरिहरपुर (संतकबीरनगर)। Published by: vivek shukla Updated Wed, 13 May 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
Labour died during return from mumbai at sant kabir nagar
सांकेतिक तस्वीर।
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के महुली क्षेत्र के मैनसिर गांव निवासी मजदूर की मुंबई से लौटते समय रास्ते में मंगलवार को मौत हो गई। साथ आने वालों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। उन्हीं लोगों ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। ये जानकारी पीड़ित परिजनों ने दी।
विज्ञापन


मैनसिर गांव निवासी 35 वर्षीय सूर्यनाथ पुत्र स्वर्गीय पारसनाथ पासवान मुंबई में रहकर मजदूरी करते थे। लॉकडाउन में काम न मिलने की वजह से जब उसे खाने रहने की परेशानी होने लगी तो वह कुछ लोगों के साथ मुंबई से ट्रक से घर लौट रहा था।
विज्ञापन


पीड़ित पत्नी रंजू ने बताया पति कुछ लोगों के साथ मुंबई से घर लौट रहे थे। रास्ते में महाराष्ट्र में ही अचानक पति की तबियत खराब हो गई। साथ लौट रहे लोगों ने पुलिस के सहयोग से उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान पति की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथियों ने मौत की सूचना मृतक के फोन के जरिए उसकी पत्नी को दी। उस समय मृतक की पत्नी रंजू सहजनव क्षेत्र में अपने मायके में थी। सूचना पर जब वह थाने पहुंची तो पुलिस ने मृतक के साथ मौजूद रहे पुलिस कर्मियों से वार्ता कराई और वहीं मृतक सूर्यनाथ का दाह संस्कार कर दिया गया।  

सूर्यनाथ की मौत से पत्नी रंजू का सुहाग उजड़ गया, वहीं उसका आठ वर्षीय पुत्र आदित्य, तीन वर्षीय पुत्र आदर्श व पांच वर्षीय पुत्री अदिती अनाथ हो गए। मजदूर की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मैनसिर प्रधान के बेटे राम प्रसाद और रामकेश ने बताया कि गरीबी में जीवन बसर कर रहे मजदूर की मौत से परिवार के भरण का संकट उत्पंन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed