{"_id":"5eb3ad308a9c37259303bf47","slug":"laborer-returning-home-from-hyderabad-sitting-in-truck-died-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lokdown 3.0: ट्रक में बैठकर हैदराबाद से घर लौट रहा था मजदूर, मध्यप्रदेश में ऐसे हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lokdown 3.0: ट्रक में बैठकर हैदराबाद से घर लौट रहा था मजदूर, मध्यप्रदेश में ऐसे हो गई मौत
Thu, 07 May 2020 12:10 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 07 May 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के कारण अलग-अलग राज्यों में फंसे लोग घर आने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। इनके साथ ही सरकार भी ट्रेन और बसों से लोगों को दूसरे प्रांत से उनके घर पहुंचा रही है। ऐसे में खोराबार के छोटी कैथवलिया का एक युवक हैदराबाद से आते समय रीवा जिले में अज्ञात ट्रक से गिर गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, खोराबार थाना क्षेत्र छोटी कैथवलिया निवासी सत्येंद्र चौहान उर्फ गोलू (22) पुत्र ओमप्रकाश हैदराबाद में रहकर मजदूरी का काम करता था। लॉकडाउन हो जाने के कारण वह वहीं फंस गया था।
विज्ञापन
कई दिनों तक लॉकडाउन में फंसने के कारण उसके पैसे खर्च हो गए। अधिक दिक्कत होने पर वह घर के लिए पैदल ही निकल पड़ा। घर आने के लिए उसने रास्ते में ट्रक का सहारा लिया।
विज्ञापन
बुधवार को मध्यप्रदेश के रीवा के गढ़ थाने के पास वह अज्ञात ट्रक से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। अज्ञात ट्रक चालक उसे छोड़कर भाग निकला। वहीं आधार कार्ड के जरिए मृतक की पहचान हुई।
रीवा पुलिस ने इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी। परिवार के लोग देर रात रीवा मध्यप्रदेश के लिए गए हैं।